August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    उपमुख्यमंत्री साव ने लगाया पूर्व मंत्री डहरिया पर झूठ बोलने का आरोप शिव कुमार डहरिया ने हमेशा झूठ बोलने और भटकाने का किया काम : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    • doing of business

    कांग्रेस सरकार में सतनामी समाज के साथ हुई ज्यादती, भाजपा ने बढ़ाया समाज का मान-सम्मान : उपमुख्यमंत्री  साव
    केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दिए 4761 करोड़ रुपए, उपमुख्यमंत्री साव ने जताया पीएम मोदी का आभार

       रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, शिवकुमार डहरिया ने हमेशा झूठ बोलने और भटकाने का काम किया है। वहीं भाजपा सरकार ने सतनामी समाज और बाबा गुरु घासी दास का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इसके साथ देश में भी बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का मान सम्मान बढ़ाया है। वहीं कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के साथ क्या किया है, ये पूरा देश जानता है।
     पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार में सतनामी समाज के साथ ज्यादती हुई है। शिवकुमार डहरिया की यह राजनीति है, वो लगातार समाज के साथ राजनीति करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रमाण दे दिया है कि आखिर कौन फेल हुआ और कौन पास हुआ है। आज छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के साथ है और सरकार मजबूती से जनकल्याण और समाज कल्याण के काम कर रही है।
      केंद्र से बड़ी राशि छत्तीसगढ़ को मिलने के सवाल पर कहा कि, भारत सरकार पहले भी छत्तीसगढ़ को मदद करती रही है। अभी बड़ी राशि 4761.30 करोड़ रुपए मिली है। इसका उपयोग छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने इस राशि के लिए छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision