August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सभी शासकीय कार्यालयों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाकर तत्काल इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए: कलेक्टर श्री चन्द्रवाल

    • doing of business

    समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने को कहा
    बालोद/शौर्यपथ/कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में शीघ्र रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाकर तत्काल इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने हेतु शेष रह गए कार्यालयों के संबंध में विभागवार जानकारी ली। बैठक मंे विभाग प्रमुखों के द्वारा जिले के अधिकांश शासकीय कार्यालयों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने की जानकारी दी गई। श्री चन्द्रवाल ने जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने हेतु जिले में इस कार्य को अभियान के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिले में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बालोद जिले में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
    बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बताया कि शुक्रवार 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के गंजपारा स्थित इण्डोर स्टेडियम में सुबह 07 बजे सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सांसद श्री भोजराज नाग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों के अलावा समाज के सभी वर्गों के लोग उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल ने सभी विभाग प्रमुखों को जिले में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कृषि, राजस्व एवं सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों से मानसून पूर्व तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इस दौरान किसी भी प्रकार की स्थितियों से निपटने एवं आम जनता की मदद हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने जिले में किसानों के लिए खाद, बीज की उपलब्धता की भी समीक्षा की। इस संबंध में उन्होंने कृषि, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, सहकारिता एवं बीज विकास निगम के अधिकारियों से खाद बीज की भण्डारण एवं वितरण के संबंध में बारी-बारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में जिले के किसानों को खाद, बीज के प्रबंध हेतु कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।
    बैठक में कलेक्टर ने शासकीय योजनाओं का निर्धारित समयावधि में सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा शासकीय कामकाज में कसावट लाने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों का प्रतिमाह बैठक आयोजित करने के लिए दिए गए निर्देश के आधार पर की गई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को इस संबंध में तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जिले के 02-02 चयनित ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर आयोजन करने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन समस्या निवारण शिविर में निराकरण नही होने वाले प्रकरणों की विधिवत् समीक्षा कर उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision