August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    विभाजनकारी ताकतों के कारण देश को हुआ नुकसान, माता-बहनों ने झेला दर्द और तकलीफ : उपमुख्यमंत्री साव*

    • rounak group

    उपमुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस को दिया जवाब, कहा- जो अपने अतीत और इतिहास को भूलते हैं, उनका अस्तित्व समाप्त हो जाता है

    विभाजन का दर्द और जख्म को कभी भुलाया नहीं जा सकता : उपमुख्यमंत्री साव

    रायपुर। शौर्यपथ । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में विभाजन विभीषिका दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि, देशवासियों ने विभाजन का दर्द झेला है। इसके बारे में लोगों को जानकारी होनी चाहिए कि, किन परिस्थितियों में देशवासियों को विभाजन झेलना पड़ा और लोगों को तकलीफ हुई, इसीलिए पार्टी विभाजन विभीषिका दिवस मना रही है। 

    विभीषिका दिवस को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर श्री साव ने कहा कि, जो अपने अतीत और इतिहास को भूल जाते हैं, उनका अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है। विभाजन के रूप में देश ने जो दर्द झेला है, माता और बहनों ने दर्द झेला है। उनके साथ अनाचार और अत्याचार हुई। धन-संपत्ति को छोड़कर जाना पड़ा, ये लोगों के जेहन में है।

    विभाजनकारी ताकतों के कारण देश को क्या नुकसान हुआ है, यह लोगों के जेहन में रहे, इसलिए लोगों को स्मरण करा रहे हैं। कांग्रेस ने गलती पर गलती की है। देश को लगातार नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस ने देशवासियों को अनगिनत दर्द और जख्म दिए हैं। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सवाल करने से पहले उन्हें सोचना चाहिए कि देश को उन्होंने क्या नुकसान पहुंचाया है। 

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, अलग-अलग राज्यों में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा करते हैं। शासकीय योजनाओं पर चर्चा करते है। निश्चित ही उनके आगमन पर राज्य को लाभ होगा। 

    सीएम हाउस में हुई बैठक को लेकर श्री साव ने कहा कि, सरकार और संगठन आपस में बातचीत करके योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाते है। इन विषयों पर नियमित रूप से बैठकें होती है। भाजपा तालमेल के साथ काम करती है। उसी के अनुसार ये बैठकें हुई है। 

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision