
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
विधायक राजेश मूणत ने ध्वजारोहण कर, परेड की ली सलामी
मोहला / शौर्यपथ / स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह जिले में समारोह पूर्वक उत्साह के साथ गरिमामय पूर्वक मनाया गया। रायपुर नगर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने मिनी स्टेडियम मोहला में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर, परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णू देव साय का जनता के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया। उन्होंने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर आसमान में छोड़े। उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये। इस अवसर पर कलेक्टर एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि विधायक मूणत ने ध्वजारोहण पश्चात समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रपति की जयकारा किया गया। परेड द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई। मुख्य अतिथि श्री मूणत ने शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसी क्रम में जिले के खड़गाँव तहसील के ग्राम संबलपुर निवासी मीसाबंदी स्व.श्री मनीराम की पत्नी श्रीमती करौंदा बाई को वयोवृद्ध होने के कारण जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मानपुर द्वारा घर जाकर साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर आर आई भूपेंद्र कुमार कश्यप व एस आई सुरेंद्र नेताम ने किया। परेड में आईटीबीपी, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी पुरूष, एनसीसी महिला, स्काउट गाईड शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकगणों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मोहला को पुरुस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान के लिए पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास मोहला को एवं तृतीय स्थान के लिए डी एन टी पब्लिक स्कूल मोहला को पुरुस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार के लिए सी बी एस ई हायर सेकेंडरी स्कूल मोहला, सरस्वती शिशु मंदिर मोहला व विशेष पुरुस्कार के लिए जिला महिला पुलिस बल को पुरुस्कृत किया गया। इसी प्रकार परेड में प्रथम स्थान के लिए 44 वीं बटालियन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को, द्वितीय स्थान के लिए जिला पुलिस बल पुरुष को एवं तृतीय स्थान के लिए 27 वीं बटालियन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी श्री दिनेश पटेल, आईटीबीपी कमांडेंट श्री मुकेश कुमार दशमाना (44 वीं बटालियन) माननीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
