August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सतनामी समाज के साथ हुए अन्याय तथा बलौदाबाज़ार घटना में भाजपा सरकार की विफलता ,कांग्रेस के विधायक की गिरफ्तारी, एक राजनीतिक षड्यंत्र-पायलट

    कांग्रेस के विधायक की गिरफ्तारी, एक राजनीतिक षड्यंत्र-पायलट कांग्रेस के विधायक की गिरफ्तारी, एक राजनीतिक षड्यंत्र-पायलट shouryapath news
    • rounak group

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक की गिरफ्तारी का मामला प्रदेश से आगे बढ़ते हुए अब  केन्द्रीय राजनीती तक पहुँच गया . कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने दिल्ली से प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई घटना ने पूरे देश में लोगों के मन में भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था को ले कर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने में पूरी तरीके से असमर्थ रही है। जनता के सवालों के दबाव में आ कर, इस विफलता को छिपाने के लिए कल कांग्रेस के दो बार के युवा विधायक और भिलाई नगर के पूर्व महापौर, देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
      प्रदेश प्रभारी पायलट ने आगे कहा कि पुलिस अपनी जांच में अभी तक यह नहीं साफ कर पाई है की जो भाजपाई नेता घटना स्थल पर मौजूद थे और हिंसा भड़काने का काम कर रहे थे, उन्हें क्यों बचाया जा रहा है। घटना स्थल पर लचर कानून व्यवस्था के लिए किसी भी वरिष्ठ अधिकारी या मंत्री को अभी तक जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। यह प्रदेश की जनता को पता है की अगर सतनामी समाज को ठेस पहुंचाने वाले कारनामों की उचित समय पर जांच की जाती और आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया होता, तो बलौदाबाज़ार जैसी घटना घटने की परिस्थितियां ही नहीं पैदा होती।
      कांग्रेस पार्टी इस लापरवाह एवं पक्षपातपूर्ण रवैये की कड़ी आलोचना करती है। देश प्रदेश की जनता और न्यायालयओं के समक्ष कांग्रेस पार्टी तथ्यों को ज़रूर रखेगी। सतनामी समाज के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा से खड़ी रही है और आगे भी खड़े रहेगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision