
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जशपुरनगर /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले के लगभग 4315 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है और कार्यकर्ता पालकों को व्यंजन प्रतियोगिता के माध्यम से पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जा रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का वजन किया जा रहा है। भोजन में हरी साग-सब्जियॉ, पौष्टिक आहार देने के लिए पालकों को बताया जा है। इसके साथ ही बच्चों को विभिन्न गतिधिविधयों में शामिल कर उनका बौद्धिक विकास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का आयोजन राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान योजना का 1 सितम्बर 24 से संचालन किया जा रहा है। जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास के संलग्न संदर्भित निर्देश अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 01 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जाना है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
