August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सफलता की कहानी :मुख्यमंत्री की पहल पर नंदकुमार को मिला कृत्रिम पैर

    सड़क दुर्घटना में एक पैर गंवा चुके नंदकुमार ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया से मांगी थी मदद,मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद सड़क दुर्घटना में एक पैर गंवा चुके नंदकुमार ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया से मांगी थी मदद,मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
    • rounak group

    सड़क दुर्घटना में एक पैर गंवा चुके नंदकुमार ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया से मांगी थी मदद,मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

    जशपुरनगर / शौर्यपथ / सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा चुके नंदकुमार के लिए एक नई उम्मीद की किरण तब आई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया गया। इससे नंदकुमार की जिंदगी में फिर से एक नई शुरुआत हुई है और उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
        दुर्घटना में एक पैर गंवाने के बाद नंद कुमार राम कई परेशानियों से जूझ रहे थे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जाकर अपनी समस्या बताया और मुख्यमंत्री से कृत्रिम पैर की मांग करते हुए अपनी स्थिति को साझा किया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नंदकुमार को जल्द से जल्द कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद इन्हें रायपुर भेज कर कृत्रिम पैर दिलाया गया। अब वह फिर से बिना परेशानी से अच्छे से चल फिर रहा है और बहुत खुश है।
        केरसई निवासी नंद कुमार राम ने बताया कि वे ड्राइवर का काम करते थे। वे कोरबा से रांची बस चलाते थे। वर्ष 2018 में सिसई झारखंड में उनका एक ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया। उस एक्सीडेंट के कारण उनका एक पैर काटना पड़ा। जिससे उन्हें बहुत समस्या होती थी। उनका ध्यान रखने के लिए घर के एक आदमी को उनके साथ रहना पड़ता था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास गए तो उम्मीद जगी। मुख्यमंत्री के प्रयास से  रायपुर भेज कर उनका पैर लगवा दिया गया है। अब नंदकुमार राम बिना बैसाखी के चल लेते हैं। पहले बिना बैसाखी के नहीं चल पाते थे। उन्होंने बताया कि अब बहुत अच्छे से चल सकते हैं। नंद कुमार राम और उसकी पत्नी सिलादेवी ने मुख्यमंत्री साय का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision