August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    गणतंत्र दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल

    • rounak group

    उप मुख्यमंत्री जगदलपुर के लालबाग में गणतंत्र दिवस में करेंगे ध्वजारोहण
    अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर  सीपी बघेल
      जगदलपुर/ शौर्यपथ/ उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर  सी पी बघेल रहे, उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर  हरिस एस , पुलिस अधीक्षक  शलभ  सिंहा एवं जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने तैयारी के संबंध में कमीबेशी को समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।
      इस वर्ष परेड की कमान डीएसपी प्रवीण भारती कर रहे है।जो 15 टुकड़ी को कमांड करते हुए मार्चपास्ट करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया जाएगा और विभागों के शासकीय योजनाओं से सम्बंधित झाँकी का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति को अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली गई शपथ
    गणतंत्र दिवस की अंतिम रिहर्सल के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) की मतदान  करने की शपथ ली गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  हरिस एस ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों, स्कूली बच्चों को मतदान कर लोकतंत्र के पर्व सहभागिता निभाने की शपथ दिलवाई ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision