August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत नामांकन की प्रक्रिया जारी

    • rounak group

    जिला पंचायत सदस्य के लिए 06 एवं पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्य के 3198 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
    बलरामपुर/शौर्यपथ /रामानुजगंज जिले त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्य के पद के लिए 27 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया जारी है। जिसके तहत 29 जनवरी तक जिला पंचायत सदस्य के लिए 06, पंच के लिए 2763, सरपंच के लिए 339 तथा सदस्य जनपद पंचायत के लिए 96 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
    जिसके तहत जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन 06 है। इसी प्रकार बलरामपुर जनपद के अंतर्गत पंच के लिए 362, सरपंच 56 तथा जनपद सदस्य के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत राजपुर के अंतर्गत पंच के लिए 364, सरपंच के 67, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जनपद पंचायत शंकरगढ़ के अंतर्गत पंच के 380, सरपंच के 66, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 08, जनपद पंचायत कुसमी के अंतर्गत पंच के 454, सरपंच के 64, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 11, जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर केे अंतर्गत पंच के 515, सरपंच के 27 तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जनपद पंचायत वाड्रफनगर के अंतर्गत के अंतर्गत पंच के 688, सरपंच के 59 तथा जनपद सदस्य के 32 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision