August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कलेक्टर ने अंबागढ़ चौकी में विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण

    • rounak group

         मोहला /शौर्यपथ / कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति गत दिवस विकासखण्ड चौकी के दौरे पर रही। इस दौरान कलेक्टर ने अंबागढ़ चौकी में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्य, स्ट्रांग रूम, नाम निर्देशन कक्ष, जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी, सीजीएमएससी द्वारा निर्माणाधीन भवनों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी, आंगनबाड़ी केंद्र ढाढुटोला, लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी अंतर्गत संचालित विभिन्न क्रियाकलापों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शासकीय कन्या परिसर मेरे गांव पहुंचकर यहां स्ट्रांग रूम परिसर में साफ सफाई कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निर्वाचन से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्था जैसे बिजली, टेबल, फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। यहां रखे गए अनुपयोगी सामानों को व्यवस्थित करने और स्क्रैप किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट हेतु चयनित प्रशासकीय भवन का निरीक्षण किया। भवन की साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने हेतु तहसीलदार, सीएमओ विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।  कलेक्टर ने सीजीएमएससी द्वारा निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र ढाढुटोला का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां कार्य के प्रगति की जानकारी ली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांधा बाजार, उप स्वास्थ्य केंद्र से आंगनबाड़ी तक पहुंच मार्ग निर्माण किए जाने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
             कलेक्टर ने अंबागढ़ चौकी में निर्माणाधीन हमर क्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर अंबागढ़ चौकी में निर्माणाधीन बीपीएचयू भवन को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभी निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने कहा गया। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उन्हें एक्स रे कक्ष, जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर उपस्थित चिकित्सकों को सजगता के साथ कार्य करने और नागरिक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने कहा। कलेक्टर ने प्रथम तल में पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगाए जाने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
            कलेक्टर ने जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में चल रहे निर्वाचन कार्य का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नाम निर्देशन कार्य का निरीक्षण किया। रिटर्निंग ऑफिसर, तहसीलदार, अंबागढ़ चौकी को जनपद पंचायत को निर्वाचन कार्य को बेहद गंभीरता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।   कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने समग्र शिक्षा अंतर्गत मरम्मत कराए जा रहे भवन का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में प्रगति लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी का निरीक्षण किया। महाविद्यालय में निर्मित कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां नशा मुक्ति संकल्प एवं गांधी जी के निर्वाण दिवस के अवसर पर मौन व्रत धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नशा मुक्ति के संदर्भ में कलेक्टर ने नशापान से दूर रहने की नसीहत दी। ग्राम सिंघा भेड़ी में दान में मिले 50 एकड़ भूमि के संबंध में प्राध्यापक से आवश्यक चर्चा की। पुराने एवं जर्जर छात्रावास को महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा 2000 बच्चों के योग्य ऑडिटोरियम निर्माण किए जाने की मांग की। साथ ही नए डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण की मांग की गई। जिस संबंध में कलेक्टर ने यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने नगर पंचायत क्षेत्र भ्रमण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थित व्यायाम शाला भवन की उपयोगिता साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र ढाढुटोला पहुंचकर  निरीक्षण किया। एक बालिका की स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात सामने आने पर बालिका हर्षिता सलामें के समुचित स्वास्थ्य उपचार किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। पेन्दाकोड़ो स्वास्थ्य परिसर की साफ-सफाई कराए जाने हेतु आवश्यक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। मनरेगा अंतर्गत बाड़ी निर्माण एवं फेसिंग कार्य कराए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision