August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कलेक्टर ने आज संबलपुर में फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट एवं ग्राम परसाडीह में निर्माणाधीन चेकडेम तथा ग्राम झिटिया में पीडीएस गोदाम का किया निरीक्षण

    • doing of business

    सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के दिए निर्देश
    बालोद/शौर्यपथ /कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के प्रवास के दौरान विकासखण्ड मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम संबलपुर में निर्माणाधीन फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट, ग्राम परसाडीह में निर्माणाधीन चेकडेम एवं ग्राम झिटिया में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के निर्माणाधीन गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्य का सतत् माॅनिटरिंग सुनिश्चित कर निर्माण कार्य को समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट परिसर में पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिए।
    इस दौरान चन्द्रवाल ने ग्राम परसाडीह पहुँचकर परसाडीह नाला में जल जतन अभियान के अंतर्गत निर्माणाधीन चेकडेम का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण सेवा यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्माण कार्य के प्रगति के अलावा इस चेकडेम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने से ग्रामीणों को होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी ली। ग्रामीण सेवा यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि इस चेकडेम के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को निस्तारी हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा इस चेकडेम के माध्यम से आसपास के खेतों में सिंचाई हेतु पानी की समुचित आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगा। जिससे आसपास के खेतों में ग्रीष्म ऋतु में भी शाक, सब्जी एवं अन्य फसलों का उत्पादन करने में सहुलियत होगी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 03 कि.मी. लंबी इस नाले में एक-एक कि.मी. के अंतराल में चेकडेम का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि चेकडेम का निर्माण कार्य 15 मई तक पूरा हो जाएगा। इसके पश्चात् कलेक्टर चन्द्रवाल डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम झिटिया पहुँचकर शासकीय उचित मूल्य की दुकान के निर्माणाधीन गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीण सेवा यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन भवन में केवल फिनिशिंग का कार्य शेष रह गया है, इसके अलावा अन्य सभी कार्य पूरा हो गया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision