August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    चिल्हाटी में आयोजित समाधान शिविर में 2841 ग्रामीणजनों की समस्याओं का हुआ समाधान

    • doing of business

    विभिन्न योजनाओं से अनेकों हितग्राही लाभान्वित हुए
    विकास खंड अंबागढ़ चौकी के चिल्हाटी कलस्टर में प्राप्त  2841 आवेदनों का समाधान होने से सार्थक साबित हुआ समाधान शिविर
         मोहला/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार आम जनता के लिए सार्थक साबित हो रहा है। एक ही मंच पर हितग्राहियों की समस्याएं और मांगों की पूर्ति की जा रही है।  जनता की समस्याओं का निदान होने से जीवन की कई आश पूरी हो रही है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आज जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में समाधान शिविर आयोजित किया गया। यहां आयोजित समाधान शिविर में सभी पात्र 2841 आवेदकों को लाभान्वित किया गया।  
           समाधान शिविर में 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान पूर्ण होने पर आवास की चाबी प्रदाय किया गया। 5 हितग्राहियों के लिए पेंशन स्वीकृत किया गया है। 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 10 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड ,3 हितग्राही को सुपोषण किट वितरित किया गया। इसी प्रकार 2 बच्चों का अन्नप्राशन, दो गर्भवती माताओं का गोद भराई किया गया। 1 हितग्राही को मछली जाल वितरित किया गया। 5 हितग्राहियों को निक्षय कीट, 5 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने पर प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। इसी प्रकार 137 हितग्राहियों को शौचालय स्वीकृति पत्र प्रदाय किया गया।
       समाधान शिविर में पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं का निदान करने और विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन जनता के बीच पहुंचकर उनकी अनेक समस्याओं और मांगों को सुनने के साथ ही निराकरण करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थापित हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि  आमजनों की समस्याओं को सुने और समय पर निराकरण करें। शासन द्वारा संचालित योजनाओं को जनता के द्वार पहुंचाएं। विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से ग्रामीणजनों को लाभान्वित करें। उन्होंने आगे कहा कि आवेदन प्राप्त होने के तत्काल बाद त्वरित गति से निराकरण करने की दिशा में कार्यवाही किया जा रहा है।  
    - कलेक्टर ने हितग्राहियों को समस्याओं का समाधान होने पर दी शुभकामनाएं
         कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की विशेष निर्देशन में शिविर आयोजित किया। कलेक्टर ने यहां पहुंच कर अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। शिविर मे योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को सामग्री व चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूह को सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए निराकृत करना और विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों से लाभान्वित करें। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष  श्री पुनऊ राम फुलकावरे, उपाध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद तिवारी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शांति त्रिपुरे, लक्ष्मी कोसारे, देवकी बाई यादव, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भारती चन्द्राकर, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, जनपद पंचायत अं.चौकी सीईओ श्रीमती प्रियंवदा रामटेके सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision