August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जांच के दौरान धान की मात्रा समुचित नही पाए जाने पर श्री गौतमचंद जैन के गोदाम को किया गया सील

    • rounak group

    सुभाषचंद जैन के गोदाम में अतिरिक्त पाए गए 17.60 क्विंटल धान को जप्त करने की गई कार्रवाई

         बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत धान की अवैध खरीदी बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन के आला अधिकारियों एवं जाँच दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कोचियों तथा धान के थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों की निरंतर जाँच की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्राम भीमकन्हार में दो थोक व्यापारियों के गोदामों में पहुँचकर वहाँ रखे गए धान का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं अधिकारियों ने ग्राम भीमकन्हार के थोक व्यापारी श्री गौतमचंद जैन एवं श्री सुभाष जैन के गोदामों में पहुँचकर जिला खाद्य अधिकारी, मण्डी सचिव एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के साथ गोदाम में रखे गए धान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री गौतमचंद जैन के भीमकन्हार स्थित गोदाम के निरीक्षण के दौरान आॅनलाईन पोर्टल स्टाॅक एवं रजिस्टर का मिलान करने पर 2360 क्विंटल धान स्टाॅक में होना पाया गया। लेकिन मौके पर गोदाम में उपलब्ध धान का स्टाॅक एवं आॅनलाईन पोर्टल से मिलान करने पर 1146 कट्टा (458.40 क्विंटल) धान पाया गया। जो कि आॅनलाईन पोर्टल स्टाॅक एवं पंजी में दर्ज धान की मात्रा से 4754 कट्टा (1901.60 क्विंटल) कम है।
           कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने एसडीएम डौण्डीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल एवं अधिकारियों को इसका समुचित जांच कर तत्काल कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम श्री बघेल एवं अधिकारियों द्वारा व्यवसायी श्री गौतम चंद जैन द्वारा अपने गोदाम में रखे गए धान के संबंध में जांच की कार्रवाई की गई। एसडीएम डौण्डीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल ने बताया कि व्यवसायी श्री गौतम चंद जैन को इस संबंध में जानकारी लिए जाने पर उनके द्वारा राजनांदगांव कृषि उपज मंडी में फर्म ओम अर्हम राईस इंड को 03 हजार कट्टा, बीजाभांट को 885 कट्टा तथा फर्म विद्या विशुद्ध पैडी प्रोसेसर को खुरसुनी को 904 कट्टा धान विक्रय करने की जानकारी दी है। अधिकारियों द्वारा इस संबंध में व्यवसायी श्री गौतमचंद जैन को दस्तावेज मांगे जाने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया। ऐसी स्थिति में जाँच दल द्वारा व्यवसायी श्री गौतमचंद जैन के द्वारा बिना दस्तावेज के 4754 कट्टा धान को अन्यत्र बिक्री करने या धान को किसी भी धान उपार्जन केन्द्र में खपाने की पूर्ण संभावना मानते हुए उनके गोदाम में रखे गए 1146 कट्टा धान सहित उनके दो गोदामों को सील करने की कार्रवाई की गई। एसडीएम श्री बघेल ने बताया कि वर्तमान में संपूर्ण बालोद जिले में एस्मा लागू है ऐसी स्थिति में उक्त प्रतिष्ठान पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया जाना उचित नही है।
         इसी तरह कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रों एवं मंडी निरीक्षक एवं पटवारी के द्वारा ग्राम भीमकन्हार के व्यवसायी श्री सुभाष जैन के भीमकन्हार स्थित गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। जाँच दल के अधिकारियों के द्वारा व्यापारी श्री सुभाष चंद जैन को अपने गोदाम में रखे गए धान की मात्रा के संबंध में जानकारी लिए जाने पर उन्होंने गोदाम में 940 कट्टा धान रखे जाने की जानकारी दी। जांच दल के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान गोदाम में 984 कट्टा धान पाया गया। इस तरह से जांच अधिकारियों के द्वारा श्री सुभाष चंद जैन के गोदाम के आॅनलाईन पोर्टल स्टाॅक एवं रजिस्टर में मिलान करने पर कुल 17.60 क्विंटल धान अधिक पाया गया। जाँच अधिकारियों ने गोदाम में मिले अतिरिक्त 17.60 क्विंटल जप्ती की कार्रवाई की है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision