August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार — मुख्यमंत्री साय Featured

    • rounak group

    सुहेला में 195 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
    1073 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, उज्ज्वला के 3000 गैस कनेक्शन वितरित
    जिले को मिला नया महाविद्यालय, तिल्दा में नया CHC भवन, बलौदाबाजार में कन्या हायर सेकेंडरी भवन

    raipur / shouryapath /
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित विशाल जनसभा में 195.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1073 हितग्राहियों को नए घरों की चाबी सौंपी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 3000 महिलाओं को गैस कनेक्शन, स्वामित्व योजना में 5000 किसानों को अधिकार अभिलेख तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री और राशि के चेक वितरित किए।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है—हर घर में पक्का मकान, शौचालय, शुद्ध पेयजल और सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ। उन्होंने कहा कि पृथक राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे कर रहे छत्तीसगढ़ में सरकार मोदी की प्रत्येक गारंटी को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

    किसानों और महिलाओं के लिए बड़े निर्णय

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल का समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दी गई है। किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस भी जारी किया जा चुका है।
    उन्होंने महतारी वंदन योजना और उज्ज्वला योजना के लाभों को महिलाओं की आर्थिक-सामाजिक मजबूती का आधार बताया।
    मुख्यमंत्री ने कहा—“प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से हर घर मुफ्त बिजली प्राप्त करेगा। सरकार भारी सब्सिडी दे रही है, इसलिए अधिक से अधिक लोग अपने घर पर सोलर पैनल लगाकर इसका लाभ उठाएँ।”

    युवाओं के लिए—‘हम होंगे कामयाब’ पहल की सराहना

    मुख्यमंत्री ने जिले में प्रशासन की ‘हम होंगे कामयाब’ पहल को अभिनव बताते हुए कहा कि युवाओं को उनकी रुचि और प्रतिभा के अनुसार प्रशिक्षण देने का प्रयास प्रशंसनीय है। अब तक 500 से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिला है।

    महत्वपूर्ण घोषणाएँ

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं—
    सुहेला में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना
    तिल्दा में नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन
    बलौदाबाजार में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भवन
    बलौदाबाजार में नया व्यावसायिक परिसर
    जिले के 50 धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए 10–10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण
    सुहेला तिगड्डे से तीनों दिशाओं में 1-1 किलोमीटर डिवाइडर एवं लाइट लगाने की घोषणा

    लोकार्पण के प्रमुख कार्य
    पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 12.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1073 आवास
    7.74 करोड़ रुपये की लागत से आमाकोनी, हथबंद, पौसरी, सेम्हराडीह और खपराडीह में निर्मित जल प्रदाय योजनाएँ

    भूमिपूजन के प्रमुख कार्य

    बलौदाबाजार–रिसदा–हथबंद मार्ग मजबूतीकरण — 49.17 करोड़
    रिसदा बायपास मार्ग — 20.98 करोड़
    बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स — 15.59 करोड़
    पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के 717 नए आवास — 8.60 करोड़
    सुंगेरा एनिकट निर्माण — 8.04 करोड़
    5 करोड़ रुपये से अधिक की हितग्राहीमूलक सहायता का वितरण
    सायबर फ्रॉड प्रकरण में 27 लाख रुपये की वापसी
    श्रम विभाग के अंतर्गत 83 लाख रुपये का वितरण
    8333 छात्रों को 4.25 करोड़ रुपये की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
    महिला स्व सहायता समूह/‘सक्षम’ योजना में 16 महिलाओं को 25 लाख रुपये
    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 10 हितग्राहियों को 9.69 लाख रुपये
    ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के 60 हितग्राहियों को 6.81 लाख रुपये

    विशिष्ट उपस्थिति

    कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision