August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मुख्यमंत्री हसौद पहुँचे, 251 कुण्डीय भव्य गायत्री महायज्ञ में की सहभागिता कन्या विवाह योजना के तहत 140 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    • rounak group

    रायपुर (शौर्यपथ)
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के हसौद ग्राम में आयोजित 251 कुण्डीय विशाल गायत्री महायज्ञ के भव्य अनुष्ठानों में शामिल हुए। उन्होंने इस आयोजन को “आध्यात्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रतीक” बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महामाया की पावन भूमि में 251 कुंडों के माध्यम से एक साथ प्रज्वलित हो रहे यज्ञ-अग्नि के तीर्थ से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

    “छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल, इसलिए हमारी संस्कृति विशिष्ट”—मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा— “500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ, काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प हुआ। छत्तीसगढ़ स्वयं भगवान श्रीराम का ननिहाल है—माता कौशल्या की जन्मभूमि होने का गौरव हमें प्राप्त है।”
    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 38 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम जाकर दर्शन-लाभ ले चुके हैं।
    गायत्री मंत्र के 24 अक्षर देते हैं 24 शक्तियाँ—मुख्यमंत्री साय
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गायत्री मंत्र केवल एक मंत्र नहीं, बल्कि मानव जीवन को संस्कारित, ऊर्जावान और सदाचारमय बनाने वाली दिव्य शक्ति है। उन्होंने कहा—“गायत्री मंत्र के 24 अक्षर 24 सिद्धियों और शक्तियों के प्रतीक हैं, जो मनुष्य को अध्यात्म, ऊर्जा, विवेक और चरित्र निर्माण की दिशा प्रदान करते हैं।”इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार के कुलपति डॉ. चिन्मय पण्डया ने मुख्यमंत्री का शॉल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया।
    कार्यक्रम में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा देशभर से जुटे अखिल विश्व गायत्री परिवार के पदाधिकारी उपस्थित रहे। विशाल संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित कीं।
    140 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद
    महायज्ञ के दौरान आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने 140 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने मंच से ही सभी लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और बेटियों के सम्मान के लिए हर संभव सहायता दे रही है।
    जैतखाम में पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
    हसौद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जैतखाम पहुँचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
    उन्होंने प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा, समानता और मनखे-मनखे एक समान के संदेश समाज में सद्भाव एवं एकता का पथ प्रशस्त करते हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि इन आदर्शों को अपनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision