August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    खड़गांव एवं औंधी में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवनों का विधिवत शुभारंभ

    • rounak group

    नववर्ष पर जिले में प्रशासनिक सुदृढ़ता की दिशा में बड़ी पहल, आमजन को मिलेगी राहत

       मोहला / शौर्यपथ / जिले में नववर्ष के अवसर पर मानपुर विकासखंड अंतर्गत खड़गाँव एवं सुदूर वनांचल क्षेत्र औंधी में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवनों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इन नवीन तहसील कार्यालयों के प्रारंभ होने से न केवल आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी, बल्कि जिले की प्रशासनिक व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी।
    विशेष रूप से जिला मुख्यालय से दूर स्थित सुदूर वनांचल क्षेत्र औंधी के निवासियों के लिए तहसील कार्यालय का शुभारंभ एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
    नवीन तहसील कार्यालय खड़गाँव का उद्घाटन स्कूली छात्रा कुमारी नेहा द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर खड़गाँव तहसील में 6 विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरणों का निराकरण करते हुए नवीन भवन से शासकीय कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई।
    वहीं सुदूर वनांचल क्षेत्र औंधी में नवनिर्मित तहसील कार्यालय का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मांडवी एवं जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं रिबन काटकर किया गया। शुभारंभ के अवसर पर औंधी तहसील कार्यालय में 7 विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र, 2 किसानों की ऋण पुस्तिका, 2 किसानों के फौत नामांतरण तथा धारा 115 के अंतर्गत लघु सुधार से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। पहले ही दिन आमजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों के समाधान से नवीन तहसील कार्यालयों की उपयोगिता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। नववर्ष के अवसर पर खड़गाँव एवं औंधी तहसील कार्यालय भवनों का शुभारंभ जिले में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण एवं जनसेवाओं के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदम माना जा रहा है।
    इस अवसर पर नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन औंधी परिसर में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, एसपी यशपाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर सहित विभागीय अधिकारियों ने पौध रोपण किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य मानपुर श्रीमती पुष्पा बाई, जनपद सदस्य मानपुर श्रीमती रेणु टांडिया, अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, डिप्टी कलेक्टर डी.आर. ध्रुव, जनप्रतिनिधि श्रीमति कंचन माला भूआर्य, हरी राम, जटा शंकर मिश्रा, मानू राम, संतोष कोटपारिया, नैयन सिंग, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

    नवीन तहसील खड़गाँव एवं औंधी का राजस्व एवं प्रशासनिक विवरण

    नवीन तहसील कार्यालय अंतर्गत तहसील खड़गाँव एवं औंधी से संबंधित प्रशासनिक एवं राजस्व विवरण इस प्रकार है। जिसमें तहसील खड़गाँव में 1 राजस्व निरीक्षक मंडल के अंतर्गत 7 पटवारी हल्के शामिल हैं। तहसील क्षेत्र में कुल 35 ग्राम एवं 15 ग्राम पंचायतें स्थित हैं। तहसील की कुल जनसंख्या 19,807 है तथा कुल रकबा 16,571.108 हेक्टेयर दर्ज किया गया है। तहसील क्षेत्र में कोई भी विरान अथवा डुबान ग्राम नहीं है। यहाँ 10 कोटवार, 21 पटेल एवं कुल 5,545 कृषक पंजीकृत हैं। इसी प्रकार तहसील औंधी में 1 राजस्व निरीक्षक मंडल के अंतर्गत 6 पटवारी हल्के शामिल हैं। तहसील क्षेत्र में कुल 50 ग्राम एवं 13 ग्राम पंचायतें आती हैं। तहसील की कुल जनसंख्या 21,349 है तथा कुल रकबा 20,802.669 हेक्टेयर है। तहसील क्षेत्र में 2 विरान ग्राम हैं, जबकि डुबान ग्राम की संख्या शून्य है। यहाँ 10 कोटवार, 22 पटेल एवं कुल 3,750 कृषक दर्ज हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision