August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    किसान की बेटी से फ ौजी अफ सर तक: सुप्रिया की उड़ान

    • rounak group

    युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    सीडीएस में ऑल इंडिया चौथी रैंक, मुंगेली की सुप्रिया बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

    रायपुर / शौर्यपथ /
    छत्तीसगढ़ के लिए गौरव के क्षण में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय में सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथी रैंक प्राप्त करने वाली मुंगेली की सुश्री सुप्रिया सिंह श्रीनेत को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सुप्रिया एवं उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी, मुँह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर मुंगेली कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार भी उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुप्रिया की सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों, तो साधारण परिवेश से आने वाला युवा भी असाधारण उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सुप्रिया को विशिष्ट बनाता है और राज्य के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढऩा चाहिए।

    ग्रामीण अंचल की बेटी ने रचा राष्ट्रीय सफलता का इतिहास

    उल्लेखनीय है कि ग्राम टेढ़ाधौंरा, जिला मुंगेली की 23 वर्षीय सुप्रिया सिंह श्रीनेत ने सीडीएस परीक्षा में देशभर में चौथा स्थान प्राप्त कर न केवल अपने जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है।

    साधारण परिवेश, असाधारण संकल्प

    सुप्रिया एक किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता श्री वैदेही शरण सिंह एवं माता श्रीमती संतोषी सिंह श्रीनेत ने उन्हें शिक्षा और संस्कारों का मजबूत आधार प्रदान किया। सुप्रिया ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने कक्षा 10वीं में 71 प्रतिशत तथा 12वीं में 58 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके पश्चात उन्होंने बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन) में स्नातक की डिग्री हासिल की।

    इंजीनियरिंग अध्ययन के दौरान ही सुप्रिया ने एनसीसी से जुड़कर नेतृत्व, अनुशासन और साहस के गुण विकसित किए तथा जूनियर अंडर ऑफिसर के पद तक पहुँचीं। यहीं से उनके भीतर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का संकल्प दृढ़ हुआ।

    कठिन परिश्रम का सुनहरा परिणाम

    वर्ष 2023 में इंजीनियरिंग पूर्ण करने के बाद सुप्रिया ने पूरी एकाग्रता और अनुशासन के साथ सीडीएस परीक्षा की तैयारी की। निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमिशन के अंतर्गत आयोजित एसएसबी साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया चौथी रैंक प्राप्त की।

    उनकी यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। पढ़ाई और सैन्य उपलब्धियों के साथ-साथ सुप्रिया सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। नृत्य उनकी विशेष रुचि है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलन और ऊर्जा प्रदान करता है।

    प्रदेश के लिए गर्व की उपलब्धि

    सुप्रिया सिंह श्रीनेत की यह उपलब्धि मुंगेली जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और मेहनत से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision