
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
ROMESHWAR DAS SINHA (CHIEF RIPORTER)
धमतरी।
होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा जिले भर में गुंडा, निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन प्रतिबंधात्मक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 39 उपद्रवियों के विरुद्ध वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
धमतरी पुलिस द्वारा यह कार्यवाही धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत की गई। पुलिस को इन व्यक्तियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका, पूर्व आपराधिक प्रवृत्ति एवं लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाना पड़ा।
पुलिस के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में समझाइश दी गई थी, बावजूद इसके उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया। लोक शांति भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए सभी 39 आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व धमतरी पुलिस द्वारा जिले के 35 आदतन गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की पुलिस लाइन में विधिवत परेड कराई गई थी। परेड के दौरान सभी बदमाशों को कानून का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी अवैधानिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।
साथ ही उनसे विधिवत शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की हुड़दंग, मारपीट, शराब सेवन कर उत्पात, जबरन रंग लगाने अथवा शांति भंग करने जैसी गतिविधियों में संलिप्त नहीं होंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शपथ के उल्लंघन की स्थिति में कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, शराब पीकर उत्पात, जबरन रंग लगाना, मारपीट या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
जिला पुलिस धमतरी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, हुड़दंग या अवैध कृत्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।
धमतरी पुलिस का यह अभियान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और होली पर्व को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक सख्त एवं प्रभावी कदम माना जा रहा है।
धर्मेंद्र कुमार ओगरे
गिरवर साहू
नागेश्वर उर्फ नागेश पटेल
डोमन हिरवानी
सोमन सिन्हा
हर्ष कुमार साहू
तुषार साहू
परसराम साहू
कृष्णा उर्फ बिट्टू नायक
गुलशन गर्ग
लोमस साहू
चंद्रहास दीवान
सुखदेव साहू
गजेंद्र उर्फ रावन निषाद
दीपक कुमार मिर्झा उर्फ भोकवा
भूपेंद्र कुमार ध्रुव
टकेश्वर ध्रुव उर्फ टक्कू
निविन ध्रुव
अमन दीवान
गजानन मिर्झा
साहिल निर्मलकर
रोहन जांगड़े
राहुल कुर्रे
मधुशंकर लहरे
साहिल अली
विकास आडील
चांद कुर्रे
पृथ्वीराम नेताम
भावेश कुमार यादव
राजकमल नेताम
टिकेश्वर यादव उर्फ बुच्चु
धीरज बिसेन उर्फ मोटु
जागेन्द्र उर्फ राजा उर्फ जादू भट्ट
डिकेश्वर उर्फ सुक्सी
लक्की गुप्ता
तामेन्द्र यादव उर्फ सोनू
शुभम साहू
रवि मरकाम
पुष्पजीत खरे
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
