August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आमदी शराब दुकान के पीछे जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार

    • rounak group

    नकद, मोबाइल व ताश सहित 58,100 रुपये का मशरूका जब्त, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

        धमतरी। जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम आमदी स्थित शराब दुकान के पीछे चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 09 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आमदी की शराब दुकान के पीछे कुछ लोग ताश पत्ती के माध्यम से रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी।

    दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से 09 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 23,100 रुपये नगद, 07 मोबाइल फोन (लगभग 35,000 रुपये) तथा ताश पत्ती जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत 58,100 रुपये आंकी गई है।

    इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 36/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

    गिरफ्तार जुआरियों के नाम:
    शेखर साहू (33) निवासी भानपुरी,
    द्वारिका साहू (26) निवासी आमदी,
    टिमेश साहू (27) निवासी आमदी,
    सोमेश्वर पटेल (30) निवासी पेण्डरवानी, जिला बालोद,
    धनेश्वर चंदेल (42) निवासी पलारी, जिला बालोद,
    टीकम महार (33) निवासी परसतराई,
    गोकुल राम साहू (36) निवासी परसतराई,
    पवन कुमार सतनामी (50) निवासी पलारी, जिला बालोद,
    भूपेन्द्र सेन (27) निवासी रत्नाबांधा धमतरी।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision