
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दल्ली राजहरा। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 13 में पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीपल, आम, अशोक और नीम के पौधे रोपे गए तथा उनकी सुरक्षा के लिए जाली से फेंसिंग की गई।
प्रदीप साहू ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पर्यावरण प्रेमियों ने पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कौशल साहू, टिकेश्वर साहू, राजकुमार साहू, हेमशंकर साहू, ताराचंद रावेट, चेलाराम निर्मलकर, लोकेंद्र देवांगन सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
