September 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    छत्तीसगढ़ में खरीफ बोनी 99 प्रतिशत पूरी, किसानों को 13.14 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

    • doing of business

    48.44 लाख हेक्टेयर में बोनी पूर्ण, 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण; किसानों को 8,125 करोड़ रुपये से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण

        रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की बोनी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। 22 सितंबर तक 48.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 99 प्रतिशत है। राज्य सरकार ने इस खरीफ सीजन में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर किसानों को उनकी मांग के अनुसार प्रमाणित खाद-बीज उपलब्ध कराने और समितियों में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। खाद-बीज वितरण में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

    13.14 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण
    कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश में खरीफ सीजन के लिए 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध सहकारी और निजी क्षेत्रों में 17.64 लाख मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है। अब तक किसानों को 13.14 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरित किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 74 प्रतिशत है।
    इसी तरह 4.80 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का भंडारण किया गया है, जबकि अब तक किसानों को 4.58 लाख क्विंटल बीज वितरित किया जा चुका है। यह निर्धारित मांग का करीब 93 प्रतिशत है।
    प्रदेश में धान के साथ मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली और रामतिल सहित विभिन्न फसलों की बोनी की गई है।

    अब तक 1008.1 मिमी औसत वर्षा
    22 सितंबर की सुबह तक प्रदेश में 1008.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य की औसत वार्षिक वर्षा 1246.3 मिलीमीटर है। पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 1061.6 मिलीमीटर की तुलना में इस वर्ष अब तक 53.5 मिलीमीटर कम वर्षा हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 881.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

    किसानों को 8,125 करोड़ रुपये से अधिक कृषि ऋण
    किसानों को खेती-किसानी में आर्थिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अल्पकालीन कृषि ऋण भी वितरित किया जा रहा है। 21 सितंबर तक किसानों को 8,125.51 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह राशि 6,740.75 करोड़ रुपये थी।
    चालू खरीफ सीजन में किसानों को कुल 8,800 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision