
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
महासमुंद जिले के गढ़फुलझर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। शौर्यपथ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर में मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली, निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, विधायक श्री संपत अग्रवाल सहित कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
