
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
34,604 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 4 नवंबर तक तीन पालियों में होगी सीबीटी परीक्षा; गलत जवाब पर ¼ अंक कटेंगे
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार प्रदेश के 24 परीक्षा केंद्रों में कुल 34,604 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
रायपुर-बिलासपुर में सर्वाधिक केंद्र
परीक्षा के लिए रायपुर और बिलासपुर में 6-6, दुर्ग और भिलाई में 4-4, जगदलपुर में 2 तथा जांजगीर-चांपा और सरगुजा में एक-एक केंद्र निर्धारित किया गया है।
तीन पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और तीसरी शाम 4:30 से 6:30 बजे तक निर्धारित है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पहुंचना होगा। प्रवेश पहली पाली के लिए सुबह 7 बजे, दूसरी के लिए 11 बजे और तीसरी के लिए दोपहर 3 बजे से मिलेगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
100 अंकों का प्रश्नपत्र, गलत उत्तर पर कटेंगे अंक
प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे रहेगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करने और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
