
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कसई फरसगांव की माता गुड़ी शीतला मंदिर में बच्चों और ग्रामीणों के साथ की आतिशबाजी, आपसी विश्वास और शांति का दिया संदेश
कोंडागांव। कभी नक्सलवाद के भय और चुनौतियों से प्रभावित रहे क्षेत्र के ग्राम कसई फरसगांव में इस बार दीपावली का पर्व पुलिस और ग्रामीणों ने एक साथ मनाया। थाना उरंदाबेड़ा पुलिस टीम ने गांव की माता गुड़ी शीतला मंदिर में सरपंच, गायता, पटेल, पुजारी, ग्रामीणों और बच्चों की उपस्थिति में दीपावली उत्सव आयोजित किया। पुलिस जवानों ने बच्चों और ग्रामीणों के साथ खुशियां बांटीं तथा आतिशबाजी कर पर्व को यादगार बनाया।
यह आयोजन पुलिस और ग्रामीणों के बीच बढ़ते आपसी विश्वास, भाईचारे और क्षेत्र में शांति के प्रयासों का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस जवानों के इस प्रयास की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बस्तर प्रवास के दौरान जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं। ऐसे समय में कोंडागांव जिले के इस संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस जवानों का ग्रामीणों और बच्चों के साथ त्योहार मनाना बस्तर में बदलते सामाजिक माहौल और जनसहभागिता की तस्वीर को सामने लाता है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
