
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
36 महीनों में 300 महिलाओं को कोसा सिल्क प्रसंस्करण, आधुनिक बुनाई और उद्यमिता का मिलेगा प्रशिक्षण
धमतरी/शौर्यपथ। ग्रामीण महिलाओं को तकनीक और उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से धमतरी में ‘स्त्री’ (STREE) परियोजना का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) द्वारा प्रायोजित 89.97 लाख रुपये की इस परियोजना का संचालन एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (NITRRFIE) द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।
परियोजना के तहत अगले 36 महीनों में 300 ग्रामीण महिलाओं को कोसा सिल्क प्रसंस्करण, आधुनिक बुनाई, उत्पाद डिजाइन और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य पारंपरिक कोसा सिल्क और कृषि-अपशिष्ट से तैयार शिल्प को बाजार से जोड़कर महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर तैयार करना है।
शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यशाला में महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को ई-कॉमर्स, उत्पाद डिजाइन, फोटो संवर्धन और डिजिटल विज्ञापन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे ग्रामीण उद्यमिता और ‘वोकल फॉर लोकल’ की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कलेक्टर एवं परियोजना प्रमुख अविनाश मिश्रा ने कहा कि शासकीय पॉलिटेक्निक रुद्री स्थित स्किल सैटेलाइट सेंटर के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनके उत्पादों को GeM और ONDC जैसे राष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।
परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. अनुज कुमार शुक्ला ने बताया कि मोटराइज्ड रीलिंग, इलेक्ट्रॉनिक जैक्वार्ड लूम और AI आधारित डिजाइन तकनीक के जरिए महिलाओं को केवल बुनकर नहीं, बल्कि अपने उत्पादों की ब्रांड मालिक और उद्यमी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
कार्यक्रम में आईआईएम रायपुर के प्रभारी निदेशक प्रो. संजीव पराशर, धमतरी महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और एनआईटी रायपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
