
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जीराफूल, जवाफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ की अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग की तैयारी, किसानों और एफपीओ को मिलेंगे नए अवसर
रायपुर/शौर्यपथ। धान के कटोरे के नाम से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुगंधित चावल अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में स्पेन पहुंचे छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने बार्सिलोना में अंतरराष्ट्रीय संस्था फिरा बार्सिलोना (Fira Barcelona) के सीईओ रिकार्ड जापातेरो के साथ महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चा की।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कृषि संचालक राहुल देव और भारत की काउंसल जनरल आर्स निसार भी उपस्थित रहीं। चर्चा में छत्तीसगढ़ के विशिष्ट कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में सहभागिता और यूरोपीय बाजारों तक निर्यात की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
संस्था के सीईओ ने छत्तीसगढ़ शासन के साथ समन्वय कर जीराफूल, जवाफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ जैसे विशिष्ट सुगंधित चावलों को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रचारित करने में सहयोग की बात कही। इससे प्रदेश के किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कृषि उद्यमियों और निर्यातकों को विदेशी खरीदारों से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि जीराफूल और नगरी दुबराज चावल को भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) प्राप्त है। इनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग से किसानों को बेहतर बाजार और उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ पारंपरिक धान की किस्मों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि निर्यात को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बार्सिलोना में हुई यह चर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग, बेहतर पैकेजिंग और निर्यात के अवसर बढ़ने से प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था और किसानों की आय को नई मजबूती मिलने कीउम्मीद है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
