
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बेमेतरा / शौर्यपथ / रविवार को जिला भाजपा कार्यालय बेमेतरा में में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 22 जनवरी को बेमेतरा में राज्य सरकार के खिलाफ किसानों के हित में जिला स्तरीय वृहद आंदोलन के रूपरेखा एवं तैयारियों के सम्बंध में चर्चा किया गया। बैठक में जिला संगठन प्रभारी अजय राव, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, पूर्व मंत्री डीडी बघेल, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा,एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा सतीश कसार,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे सहित समस्त जिला भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी राव ने विगत दिनों हुए विधानसभा स्तरीय आंदोलन की समीक्षा करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने जो प्रदर्शन विधानसभा में किया वह सराहनीय है, लेकिन हमें आगे बढ़कर जिला स्तर के प्रदर्शन को औऱ भी वृहद रूप में करना है, इसीलिए इस आयोजन में जिले, मण्डल, शक्तिकेन्द्र व बूथ समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित सभी मोर्चाओं के पदाधिकारियों की जवाबदेही बनती है कि वे बेहतर बनाने के अभी से जुट जाएं।
जिलाध्यक्ष जोशी ने नव नियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत, मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल टिकरिहा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छन्नू गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए अपनी जम्मेदारी में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य को कांग्रेस सरकार ने किसानों की दुर्गति कर दी है, आज अन्नदाता की स्थिति काफी गम्भीर है। इस असंवेदनशील सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 22 जनवरी को जिले में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें सभी की जवाबदारी बनती है कि किसानों के लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सामने आए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विकास दीवान ने किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष फिरतु राम साहू, राजा पांडेय,सुरेंद्र सिंह, रीना साहू, मधु रॉय,निशा चौबे,मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, मोंटी साहू, अजय साहू,निखिल साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
