August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अधोसंरचना विकास के लिए डी.एम.एफ. मद से मिली 97 लाख रूपए की सैद्धांतिक स्वीकृति

    • doing of business

    धमतरी / शौर्यपथ / जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के तहत शासी परिषद् की बैठक लेते हुए प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने जिला खनिज संस्थान न्यास मद अंतर्गत एजेंसीवार एवं वर्षवार स्वीकृत कार्यों की आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर समीक्षा की। इस मौके पर शासन की महत्ती योजना स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अधोसंरचना विकास के लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार डीएमएफ वर्ष 2020-21 से लगभग 97 लाख 59 हजार रूपए के कार्यों की सैद्धांतिक स्वीकृति शासी परिषद् द्वारा दी गई।
    बैठक में डी.एम.एफ. से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की विभागवार जानकारी देते हुए बताया गया कि मछलीपालन विभाग द्वारा गंगरेल जलाशय में कार्यरत छः मछुआ सहकारी समितियों को 21 लाख रूपए के महाजाल वितरण किया गया। दरअसल पूर्व में विभाग के सहयोग से इन छः समितियों को जाल प्रदाय किया गया था, किन्तु लगातार उपयोग किए जाने से जाल खराब होने की वजह से इन छः समितियों को मत्स्याखेट में सहायता प्रदान करने के लिए 21 लाख रूपए का अंशदान सहायता राशि डी.एम.एफ. से वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत की गई। इसी तरह जलाशय में मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि के लिए नौ लाख 50 हजार मत्स्य बीज ग्रास कार्प का संचयन 19 लाख रूपए में किया गया। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य अंशदान प्राप्त ना होने की स्थिति में डी.एम.एफ. से यह सहायता प्रदाय की गई है।
    बैठक में सहायक संचालक, उद्यान ने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा 65 लाख रूपए डीएमएफ से स्वीकृत कर एन.जी.जी.बी. के तहत चिन्हित 68 गोठान गांव में व्यक्तिगत पोषण बाड़ी एवं 19 सामुहिक बाड़ियों में कार्यरत स्व सहायता समूहों के 227 महिलाओं को आदान सामग्री के रूप में सहायता प्रदान किया गया। जैसे सब्जी क्षेत्र विस्तार, पुष्प क्षेत्र विस्तार, पुष्प प्रदर्शन इत्यादि। इसके साथ ही एफ.आर.ए. क्लस्टर नगरी के छः पंचायतों में 117 एकड़ एवं मगरलोड शासकीय भूमि के 178 एकड़, कुल 295 एकड़ में ड्रिप स्प्रिंकलर हितग्राहियों, विभागीय अनुदान/डीएमएफ मद से 85 प्रतिशत एवं कृषकों से 10 से 15 प्रतिशत राशि अंशदान के रूप में लेकर 135 किसानों को लाभान्वित किया गया। इस प्रकार जिले में 2193 हितग्राहियों को डीएमएफ मद से आदान सामग्री के रूप में लाभान्वित किया गया।
    शासी परिषद् की बैठक में उप संचालक कृषि ने बताया कि वर्ष 2020-21 में लघु सीमांत, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजातियों के 3526 किसानों को कृषक अंशदान की राशि विभागीय (50 प्रतिशत) तथा डीएमएफ के अभिसरण से (50 प्रतिशत) प्रदाय की गई। साथ ही पौध संरक्षण संयंत्र, माइक्रो न्यूट्रिंट्स बाॅयो फर्टिलाईजर डीएमएफ से निःशुल्क प्रदाय किया गया। बैठक में इसके अलावा सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने भी एजेंसीवार तथा वर्षवार स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी शासी परिषद् को दी। बैठक में विधायक सिहावा एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डाॅ.लक्ष्मी ध्रुव, नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू, शरद लोहाना, मोहन लालवानी, शासी परिषद् के अन्य सदस्य, कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य, पुलिस अधीक्षक बी.पी.राजभानु, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मयंक चतुर्वेदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision