
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारणी की घोषणा की गई, जिसमें नवागढ़ विधानसभा के चंद्रकुमार बबलू राजपूत को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के पश्चात बबलू राजपूत के प्रथम नवागढ़ आगमन पर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री विकास धर दीवान की उपस्थिति में आतिशबाजी एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसने साथ नवागढ़ विधानसभा से ही नवनियुक्त एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी एवं एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव का भी स्वागत किया गया।
महामंत्री दीवान ने कहा कि प्रदेश से लेकर जिले के प्रमुख पदों में नवागढ़ विधानसभा को प्रतिनिधित्व मिलने से कार्यकर्ताओं को बल मिला है। नवागढ़ विधानसभा संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से भी आगे रहा है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने नवागढ़ के कार्यकर्ताओं पर इतना विश्वास जताया है। निश्चित रूप से ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के पास बड़ी चुनौती है, हम उम्मीद करते है कि वे संगठन को नई ताकत प्रदान करेंगे।
बबलू राजपूत ने कहा कि जिलाध्यक्ष जोशी एवं महामंत्री दीवान के नेतृत्व में उन्होंने युवा मोर्चा में कार्य किया है, जिसमे उन्हें संगठन की बारीकियों को जानने का अवसर मिला है। आज उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी को सौंपी है, जिसको पूरी निष्ठा से निभाने के लिए वे प्रतिबद्ध है।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू,महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, प्रवीर दत्त दुबे,छन्नू सोनी,बहोरन सिंह, हेमकुमार देवांगन, सन्तोष देवांगन, टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा, रुम्पल टुटेजा, रमेश निषाद,गिरेन्द्र महिलांग, मनीष श्रीवास,राहुल खुराना, श्रीकांत ठाकुर, तनु दीवान, मोहन बघेल, रोहित साहू, अनिल पाठक,धनिराम निर्मलकर, युपेश साहू, मुचकुंद राजपूत,अभिषेक राजपूत,पप्पू पाल, युगल श्रीवास्तव, ईश्वर कुंभकार,संजू राजपूत, ऋतुराज साहू,महेश टण्डन,केदार साहू,अवतार यादव,अश्वनी साहू,मुकेश वैष्णव, बलशंकर वर्मा,मनीराम साहू, किशन ध्रुव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
