November 14, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था काफी ज्यादा बिगड़ चुकी : देवादास चतुर्वेदी

    • doing of business

    बेमेतरा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र में खुड़मुड़ा हत्याकांड के बाद पाटन के बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से राजनीति गरमा गई है। इस हत्याकांड के विरोध में जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु रॉय, राजकुमार देशलहरा, तोपसिंग टण्डन भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था काफी ज्यादा बिगड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक खुड़मुड़ा हत्याकांड के आरोपितों का सुराग नहीं मिल सका है और पाटन विधानसभा में फिर से इस तरह की घटना हो चुकी है। कांग्रेस सरकार में पुलिस बेबस और अपराधी ताकतवर हो गए हैं, इसलिए हर दिन अखबार के पन्नों में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण की खबरें छपती हैं। भाजपा बठेना हत्याकांड का विरोध करती है और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग करती है।

    इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू, दुर्गा सोनी,निशा चौबे, होरिलाल सिन्हा,दिलीप नवरंग, केल्विन जोशी, निखिल साहू, मोहन चेलक, गंगाधर रत्नाकर, राजकुमार खांडे, कपिल बंजारे एवं तनु दीवान सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision