
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़। भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विनोद साहू ने नवागढ़ मण्डल कार्यकारणी के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी है। इसके तहत मोर्चा में छः उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छः मंत्री व कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, प्रचार प्रसार मंत्री के साथ ही कार्य समिति व विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला महामंत्री विकास धर दीवान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार बबलु राजपूत की अनुशंसा एवं नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू एवं महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू की सहमति पर मोर्चा अध्यक्ष साहू ने अपने मण्डल पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकारिणी व विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। जारी सूची के अनुसार सुरेश वर्मा बुचिपुर, गया वर्मा, अश्वनी कोशले, रवि पाल, सुजीत गुप्ता व शिव सोनकर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मण्डल महामंत्री का दायित्व रितेश मिश्रा अँधियारखोर एवं नरेश वर्मा रुसे को दिया गया है। कार्यकारणी में मंत्री के रूप में धन्नू साहू, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, अनिल साहू, युगल श्रीवास्तव, कुलेश्वर सिन्हा एवं जलेश साहू को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष ईश्वर कुम्भकार, सह-कोषाध्यक्ष धनुष साहू व भोला सिंह राजपूत बने है। कार्यालय मंत्री भुखन पूरी गोस्वामी, सह- कार्यालय मंत्री दारा मिश्रा व केशव यादव नियुक्त किये गए है। मीडिया प्रभारी अवतार यादव व सह-मीडिया प्रभारी शिवकुमार वैष्णव है। प्रचार प्रसार मंत्री जवाहर शर्मा, सह-प्रचार प्रसार मंत्री डॉ राजेन्द्र वर्मा, नरसिंह साहू, दिलदार सिंह व धनीराम यादव बने है। सोशल मीडिया प्रभारी योगेश्वर वैष्णव, सह- सोशल मीडिया प्रभारी मनीष सोनी एवं रविकांत वैष्णव को बनाया गया है। इस सभी की नियुक्ति पर एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे व गिरेन्द्र महिलांग, रुम्पल टुटेजा, युवराज ठाकुर,चैन साहू, टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा, उमा मिश्रा, सुरेश निषाद, फूलचंद साहू, महेश टण्डन, कृष्णा ध्रुव, सैबी खुराना, मनीष श्रीवास, राजा खान, तनु दीवान, रामसागर साहू, श्रीकांत ठाकुर, रोहित साहू, उमेश ध्रुव, रामाधार ध्रुव, दिलीप नवरंग, राजू गुम्बर, अभिषेक पाठक, मीना साहू, धनीराम निर्मलकर, मोहन बघेल, मधु वर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं व बधाई दिया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.