
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव/ शौर्यपथ / कोंडागांव जिला मुख्यालय से गुजरने वाली एनएच30 के पप्पू ढाबा के पास की है जहां साल भर पहले से सड़क के बीचों बीच एक बड़ा गड्डा हुआ पड़ा है पर अब तक विभागीय अधिकारी की नजर नही पड़ी है ।कुछ दिन पूर्व में ही इस बड़े गड्ढे को देखते हुए कांग्रेस के कुछ समाज सेवको द्वारा इस गड्डे को भरने की कोशिस भी किया गया था जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो जाये। मगर सवाल यह आता है कि नेशनल हाईवे पर इतना बड़ा गड्डा अब तक विभागीय अधिकारी की नजर पर नही पड़ी है । या हम यह बोल सकते है कि एनएच इंतजार में है कि कोई बड़ा दुर्घटना घटित हो । साथ ही कोंडागांव यातायात पुलिस द्वारा इस बड़े गड्डे से कोई बड़ा दुर्घटना से बचाव हेतु बेरिकेड्स भी लगाया गया है । जब हम संबंध में कोंडागांव यातायात पुलिस प्रभारी रवि पांडे से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे होने की वजह से प्रतिदिन हजारों गाड़ियां इस मार्ग से गुजरती है ओर बहुत समय से मार्ग पर इतना बड़ा गड्डा होने से हादसा का डर उस जगह पर बना रहता है सावधानी को देखते हुए व हादसे के बचाव हेतु हमने उस जगह पर बेरिकेड्स लगा रखा है साथ ही हम एनएच्आई को उस जगह की मरम्मत के लिए लेटर भी लिख रहे है।
अब देखना यह है कि इस कि मरम्मत कार्य कब तक हो पाएगी या कोई बड़ा हादसा के बाद ही संबंधित एजेंसी संज्ञान लेगा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
