
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कानून के लबादे में अपराध: असलम खान गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
कोंडागांव से दीपक वैष्णव की ख़ास रिपोर्ट
जब अगर न्याय की लड़ाई लड़ कर न्याय दिलाने वाला वकील ही जब ऐसा कृत्य करे तो एक आम आदमी न्याय पाने के लिए किससे गुहार लगाएगा। ऐसा ही दुष्कर्म का मामला कोंडागांव जिला मुख्यालय में देखने को मिला है जहाँ महिला न्याय की गुहार को न्यायधीश ने सुना और पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत असलम खान वकील को जेल भेजा है बताया जा रहा है कि असलम खान वकील के साथ एक और दुष्कर्म को अंजाम देने वाला सलीम मेमन जो कि नहर पारा का निवासी है जिनका कार्य कबाड़ी खरीदने का बताया जा रहा है वो अब तक फरार चल रहा है ।
आप को बतादे की कोंडागांव के ग्राम पंचायत बम्हनी में रहने वाली अंजुम खान तब हिन्दू संगठन व कोंडागांव निवासी आदिवासी युवा अध्यक्ष यतीन्द्र सलाम से न्याय के लिए गुहार लगाई थी जिसके बाद संगठन ने साथ देने के बाद पहले तो कोंडागांव कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया।
दरसअल कुछ दिन पहले बालिका नाबालिग से बालिग़ हुई जिसके बाद अंजुम खान और उसका प्रेमी के द्वारा दोनो ने रायपुर में जा कर मंदिर में शादी रचाई फिर रायपुर के ही किसी थाने में जा कर असलम खान व सलीम मेमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी मगर पुलिस द्वारा सिर्फ सलीम मेमन पर ही जुर्म दर्ज किया था। पर पुलिस द्वारा असलम खान के नाम को नही लिखा। जिसके बाद पीड़िता ने कोंडागांव आ कर हिन्दू संगठन से गुहार लगाई थी जहाँ हिन्दू संगठन ने साथ दिया और कोंडागांव पुलिस द्वारा असलम वकील के ऊपर भी पॉस्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज करा कर नारायणपुर जेल भेजा है । इस पूरे मामले में कोंडागांव साइबर सेल प्रभारी सौरभ उपाध्याय की अहम भूमिका रही है आप को बतादे की शुक्रवार रात को जैसे ही असलम खान वकील को जुर्म दर्ज होने का पता लगा वैसे ही ठिकाना बदलने की फिराक शुरू हो गया था साइबर सेल प्रभारी को जैसे ही पता चला की वकील फरार हो कर निकल चुका है। देर रात वकील को ग्राम पंचायत श्यामपुर से दौड़ा कर पकड़ा गया। जिसके बाद जेल भेजा गया है।
आरोपी - असलम खान
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
