August 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वार्ड क्रमांक 36 गौतम नगर में बनेगा भव्य डोम शेड , 50 लाख की लागत से होंगे अन्य कार्य, महापौर देवेंद्र यादव ने किया निरीक्षण...

    • rounak group

      दुर्ग / शौर्यपथ /    नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 36 गौतम नगर में भव्य डोम शेड का निर्माण किया जाएगा! इसके साथ ही प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट, चबूतरा, पाथवे और पेवर ब्लॉक भी लगाया जाएगा! महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव जी ने इस पूरे कार्य का निरीक्षण अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र सिंह, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त श्रीमती  प्रीति सिंह, संजय बागड़े, सहायक अभियंताअखिलेश चंद्राकर एवं उप अभियंता सुश्री प्रकृति जगताप के साथ किया!

        मोहल्ले वासियों ने यहां पर इस कार्य की मांग की थी परंतु महापौर  यादव जी ने 50 लाख की लागत से अनेकों कार्य की सौगात यहां पर दी है! महापौर  यादव जी ने कहा कि विभिन्न प्रकार के आयोजनों के लिए और शहर वासियों की सुविधा के लिए यह कार्य अधोसंरचना मद की लागत से किया जाएगा! सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर ने बताया कि इसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और बहुत जल्द ही इस कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा! बारिश एवं ग्रीष्म ऋतु में क्षेत्रवासियों को सौगात देने के लिए गौतम नगर पोस्ट ऑफिस के समीप में होने वाले कार्य का जायजा महापौर ने लिया है तथा अधिकारियों को शीघ्र अति शीघ्र कार्य प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं! मांग करने वाले मोहल्ले वासियों की ओर से सूरज एवं मोहनराव निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे! उप अभियंता चंद्रकांत साहू ने बताया कि इस कार्य का कार्य आदेश जारी किया जा चुका है तथा साईं कंट्रक्शन के श्री सत्येंद्र दुबे को इसका कार्य दिया गया है! जनता की मंशा अनुरूप महापौर देवेंद्र यादव जी  द्वारा भिलाई शहर में अनेकों कार्य किए जा रहे हैं, एवं सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है! महापौर  यादव जी आए दिन किसी न किसी विकास कार्य को अंजाम दे रहे हैं, जो कि शहर को प्रगति की ओर ले जा रहा है अब गौतम नगर में 50 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी।

    Rate this item
    (0 votes)
    Last modified on Sunday, 14 June 2020 20:09

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision