
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
कल नामांकन का अंतिम दिन, कांग्रेस ने जामुल और भाजपा ने की रिसाली के ही प्रत्याशियों की घोषणा
जिन्हें टिकिट मिलना है दोनो ही पार्टी के बड़े नेता अपने उन समर्थकों को नामांकन भरने कर दिया है ईशारा
पार्टी प्रत्याशी नहीं बनाने पर निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी में कईं दावेदार
अनेक वार्ड में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति बिगाड़ेगी जीत का समीकरण
दुर्ग / शौर्यपथ /
प्रदेश सहित जिले के तीनों निकायो के लिए 3 दिसंबर को नामांकन का अंतिम है। समाचार लिखे जाने तक केवल कांग्रेस द्वारा जामुल के प्रत्याशियों की और भाजपा द्वारा रिसाली निगम की घोषणा की गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टियों द्वारा बुधवार को देर रात तक कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी करने की जानकारी मिल रही है। लेकिन सूत्रों की माने तो भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टियां बगावत के डर से प्रत्याशियों की सूची जारी करने में विलंब की है। हालांकि यह करीब करीब फायनल हो चुका है कि किस किसको कहां से टिकिट दिया जाना है। इसी आधार पर दोनो पार्टियों के बड़े नेताओं ने अपने अपने उन समर्थकों को पहले से ही नामंाकन भरने का इशारा कर दिया है।
कुछ प्रत्याशियों की घोषणा दोनो ही पार्टियां बुधवार से लेकर गुरूवार 2 दिसंबर की देर रात और शेष की घोषणा नामंाकन के अंतिम दिन 3 दिसंबर को पहले पहर तक प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
टिकिट की घोषणा होने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा को अपनों के बगावत की बवंडर का सामना करना पड़ सकता है। पार्टी से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने की स्थिति में कईं दावेदार चुनाव मैदान में निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी पहले से ही करके रखे है। टिकट के लिए अनेक वार्ड में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति से राष्ट्रीय पार्टियों के जीत का समीकरण बिगडऩे की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
कांग्रेस और भाजपा में भिलाई, रिसाली व भिलाई-चरोदा नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार मंत्रणा जारी है। जिले के जामुल नगर पालिका के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा मंगलवार को कर दिया है। वही बुधवार को देर शाम भाजपा ने रिसाली निगम क्षेत्र के 40 में से 36 वार्ड के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जबकि 4 वार्डोँ में पेंच फंसने के कारण अभी रोक कर रही है। बचे हुए तीनों नगर निगम के लिए आज शाम तक कांग्रेस के साथ ही भाजपा के भी प्रत्याशियों की घोषणा संभावित है। इस दौरान जिस तरह की परिस्थिति नजर आ रही है उसे देखते हुए प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही दोनों राष्ट्रीय पार्टी को टिकट से वंचित अपने दावेदारों के बागी तेवर का सामना करना पड़ेगा।
नगर निगम भिलाई सहित रिसाली और भिलाई-चरोदा में कुछ ऐसे वार्ड है जहां टिकट के लिए कांग्रेस व भाजपा में घमासान मची हुई है। ऐसे वार्ड में एक को टिकट मिलने से बाकी के दावेदारों में नाराजगी उभरना स्वाभाविक है। संकेत है कि टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस और भाजपा के कईं दावेदार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। यह स्थिति कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है। इससे जीत का समीकरण बिगडऩे की संभावना से राजनीति के जानकार इंकार नहीं कर पा रहे हैं।
गौरतलब रहे कि दुर्ग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला है। ऐसे में यहां के जिन चार निकाय में चुनाव हो रहे हैं। उनमें कांग्रेस के प्रत्याशी चयन में मुख्यमंत्री के पसंद-नापसंद के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा रिसाली निगम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई-चरोदा नगर निगम में पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार और भिलाई नगर निगम में विधायक व पूर्व महापौर देवेन्द्र यादव की सहमति भी अहम मानी जा रही है। इसी तरह भाजपा में सुश्री सरोज पाण्डेय समर्थित संगठन खेमा और सांसद विजय बघेल सहित पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय व विधायक विद्या रतन भसीन की तिकड़ी में अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की चल रही रस्साकशी आगे चलकर बगावत के बवंडर के रूप में सामने आ सकती है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
