
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत 20 दिसंबर को पार्षद पद के लिए निर्वाचन हुआ था। अभ्यर्थियों को उनके नामांकन की तिथि से परिणाम की घोषणा उपरांत जुलुस निकालने तक व्यय लेखा 03 भाग में प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जिसमें प्रथम लेखा 08-10 दिसंबर तक, द्वितीय लेखा 14-17 दिसंबर तक प्राप्त कर लिया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई में 318 पार्षद अभ्यर्थियों में से 96 अभ्यर्थियों द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत कर लिया गया है। इनमें 222 अभ्यर्थियों के द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत किया जाना शेष है। इन्हें 04 जनवरी तक अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करने का समय दिया गया है।
भिलाई-चरौदा में 147 अभ्यर्थियों में 20 अभ्यर्थियों के द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत कर लिया गया है। शेष अभ्यर्थियों को 05 जनवरी तक अंतिम व्यय लेखा जमा करने का समय दिया गया है। इसी तरह रिसाली में 163 अभ्यर्थि में से 62 अभ्यर्थियों के द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत कर लिया गया है। शेष अभ्यर्थियों को 05 जनवरी तक जमा करने का समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिक जामुल में 87 अभ्यर्थियों में से 09 अभ्यर्थियों के द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत कर लिया गया है। शेष अभ्यर्थियों को 06 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत उतई में 05 अभ्यर्थियों को अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करने के लिए 05 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है।
अंतिम व्यय लेखा जमा करते समय व्यय लेखा के प्रपत्र ’’क’’ में व्यय का पूरा हिसाब लिखकर प्रपत्र ‘‘ख’’ में संपूर्ण व्यय का विवरण तैयार कर मूल बिल के साथ नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित शपथ पत्र जमा कर लेखा जमा की पावती व्यय संपरीक्षक से प्राप्त करना होगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित तिथि तक अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करें। जिससे नियमानुसार लगने वाली फाइन से बचा जा सके।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
