Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi

आयुक्त पहुंचे स्वास्थ्य शिविर, मरीजों से हुए रूबरू मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

  • hanumaan janmotsav

दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज अल सुबह मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत वार्ड में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में इलाज व जांच कराने पहुंचे मरीजों से चर्चा की तथा शिविर की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया।आयुक्त पहुंचे स्वास्थ्य शिविर, मरीजों से हुए रूबरू शिविर में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से चर्चा की तथा शिविर के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिक निगम के सहयोग से निगम क्षेत्र में स्थित समस्त स्लम बस्तियों में क्रमबद्ध कार्ययोजना। इसी कड़ी में आज रविवार को निगम क्षेत्र के अन्य स्थानों के साथ-साथ वार्ड 2 राजीव नगर उचित मूल्य दुकान के पास स्लम स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारियों के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर आयोजित शिविर का सघन रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में जांच एवं इलाज हेतु आए हुए नागरिकों से चर्चा की तथा स्वास्थ्य शिविरों के संबंध में उनकी फीडबैक लिया। इस दौरान आयुक्त ने शिविर में संलग्न डॉक्टर्स,अधिकारी-कर्मचारियों से शिविर की व्यवस्थाओं पर आवश्यक चर्चा कर के साथ ही बेहतर स्वरूप में शिविर संचालन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, कुलेश्वर चंद्राकर (ए. पी. एम.) सहित अन्य मौजद रहे।

-अब तक 2091 शिविर, 152051 मरीज लाभान्वित
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दुर्ग शहरी क्षेत्र में अब तक आयोजित किए गए शिविरों की संख्या की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अभी तक निगम क्षेत्र शहरी स्लम क्षेत्रों में 2091 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। दुर्ग शहरी क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट  द्वारा शिविरों के माध्यम से अब तक 152051 मरीज लाभान्वित हुए हैं,  जिन्हें विभिन्न बीमारियों से संबधित दवाएं इन शिविरों के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)