
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने दिया चार्ज,नए आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने संभाला कामकाज
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम।आज शाम को नए नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने पदभार ग्रहण करते हुए कार्यभार संभाल लिया है। गौरतलब है कि आयुक्त प्रकाश सर्वे के स्थानांतरण होने के बाद राज्य सरकार ने लोकेश चंद्राकार को दुर्ग नगर निगम का आयुक्त बनाया है आयुक्त प्रकाश सर्वे ने दिया चार्ज। नए आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने पदभार ग्रहण के मौके पर निगम के विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।उन्होंने कहा की शहर में लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनका पहला लक्ष्य होगा। नए आयुक्त श्री चंद्राकार ने विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों को लेकर जानकारी भी ली, विभागों में कार्यों के प्रोग्रेस को लेकर भी जानकारी भी ली गई है. इस दौरान उन्होंने स्थापना शाखा में कर्मचारियों का वेतन ट्रांसफर, उनके ग्रज्युटी, पेंशन प्रकरण की स्थिति की जानकारी ली. आयुक्त ने बाजार विभाग से शहर क्षेत्र में निगम की दुकानों और होने वाले आय की जानकारी ली. उसके बाद उन्होंने राजस्व विभाग के कार्य राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, नामांतरण कार्य, लायसेंस शाखा में दुकानों के लायसेंस की भी जानकारी ली है. कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही विभाग को साफ-सुथरा रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।नए आयुक्त के स्वागत इन्होंने किया उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,एसडी शर्मा,सहायक अभियंता आरके जैन,जितेंद्र समैया,आरके पालिया,प्रकाशचंद थावनी, जावेद अली,आरके बोरकर,मनोहर साहू,शिव शर्मा, अनिल सिंह,दुर्गेश गुप्ता,शुभम गोइर,भीमराव,आसाम डहरिया, श्रीमती भारती ठाकुर,विनोद मांझी,राजेन्द्र धबाले सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.