Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

वार्ड 42 के लोगों को मिला बैडमिंटन कोर्ट, डोमशेड और मंच की सौंगात किया लोकार्पण

विधायक देवेंद्र ने भेंट मुलाकात के दौरान दी नाली संधारण और सीमेंटीकरण का भी किया भूमिपूजन विधायक देवेंद्र ने भेंट मुलाकात के दौरान दी नाली संधारण और सीमेंटीकरण का भी किया भूमिपूजन
  • rounak group

दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। भेंट मुलाकात के दौरान विधायक देेवेंद्र यादव लोगों से कुशल क्षेत्र जानने के साथ ही उन्हें कई सौगातें भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज वार्ड 42 गौतम नगर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों को तीन नई सौगात दी है।

 वार्डवासियों की मांग पर बैंडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। साथ ही यहां डोम शेड और मंच का भी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसका विधायक देवेंद्र यादव ने लोकार्पण किया। लोकार्पण करके जनता को इन तीनों विकास कार्यों को समर्पित कर दिया। इसी के साथ ही जनता की मांग पर वार्ड के छूटे हुए नालियों का संधारण और सीमेंटीकरण कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए विधायक ने घोषणा की और भूमिपूजन भी किया। करीब 10 लाख की लागत से इन कार्यों को किया जाएगा। इसके लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ भूमिपूजन किया गया है। साथ ही विधायक ने कहा कि जल्द ही नाली का संधारण व सीमेंटीकरण काम शुरू कर दिया जाएगा। हम लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे। इसके अलावा कोई और काम हो जो छूट गया है। जाे बेहद जरूरी है तो वे भी बताएंगे। इस दौरान तीन नई सौगात देने के लिए विधायक श्री यादव को वार्डवासियों ने धन्यवाद दिया। 

 

वार्डवासियों केसाथ किया वार्ड का निरीक्षण 

 इसके बाद विधायक श्री यादव वार्डवासियों के साथ वार्ड का निरीक्षण किए। लोगों के साथ वार्ड में चल रहे विकास कार्यों को देखा। साथ ही लोगों ने उन्हे नालियों को भी दिखाया। जिसका सीमेंटीकरण व संधारण किया जाएगा। विधायक श्री यादव ने कहां कि जल्द ही नाली बन जाएंगी। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी। बारिश के दिनों में नाले के पानी गली और लोगों के घरों में नहीं बहेगा।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)