Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

शिविरो में अब तक 1295 लोगों ने बनवाया अपना आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड शिविर : दुर्ग निगम आयुष्मान कार्ड शिविर : दुर्ग निगम
  • rounak group

   दुर्ग / शौर्यपथ /

नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत तिथिवार आधार कार्ड/आयुष्मन कार्ड शिविर के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा डोर टू डोर व आधार कार्ड के साथ साथ आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है।जिसके तहत आज दिनांक 16 मई को 195 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड व 70 लोगो का आधार कार्ड बनाया गया।तथा अब तक कुल 1295 से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सका है।इसके लिए आधार कार्ड का अपडेशन होना जरूरी है।आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के चलते कई लोग आयुष्मान कार्ड से वंचित हो रहे हैं।इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा 13 मई से आधार कार्ड अपडेशन के लिए 30 मई तक शिविर का आयोजन वार्ड क्षेत्रों में किया जा रहा है।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि जिनका आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड नही बना हो शिविर में नजदीक वार्डवार तिथि अनुसार शिविर में पहुँचकर जरूर बनवाये।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम क्षेत्र के 60 वार्डो के लिए तिथि वार आधार अपडेशन के लिए शिविर लगाने निर्देश दिया गया है।गौरतलब है कि नगर निगम कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन टीम द्वारा  डोर टू डोर जाकर वार्ड वार आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातर किया जा रहा है, कई हितग्राहियो का आधार अपडेशन नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही है। बता दे कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड निगम के क्षेत्र अंतर्गत चॉइस सेंटर में बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है
दिनाँक 16 से 17 मई को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक वार्ड क्रमांक 9,10 और 11 के हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु पंडित मोतीलाल नेहरू विद्यालय शंकर नगर दुर्ग, वार्ड क्रमांक- 12 और 13 महर्षि दयानंद, शंकर नगर पानी टंकी के पास रहवासियों के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा क्रमांक 14,15,और 16 में नवीन प्राथमिक शिकोला बस्ती में शिविर लगाया जाएगा l इन वार्ड क्षेत्रों में आधार अपडेशन के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड के लिए शिविर लगाया गया है।
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)