
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / सीएम बघेल ने आज सांकरा में हुए भरोसे के सम्मलेन में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि जारी की . बता दे कि गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 445 करोड़ 14 लाख रूपए का भुगतान हो चुका है. पाटन के सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को यह राशि ऑनलाइन अंतरण की गयी . छत्तीसगढ़ सरकार की ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने एवं प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ावा देकर प्रयावरण की रक्षा हेतु कई योजनाये संचालित की गयी है उसी कड़ी में प्रदेश में गोधन न्याय योजना 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व से शुरू हुई .इस योजना के तहत ग्रामीण पशुपालकों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी तथा 4 रूपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी की जा रही. जिससे महिला समूहों द्वारा कई उत्पाद बनाए जा रहे है जिनकी अब राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मांग बढ़ रही है . पिछले दिनों मुख्यमंत्री बघेल ने घोषणा की कि जिन गौठानो में 5000 क्विंटल गोबर खरीदी प्रतिदिन होगी वहा बिजली यूनिट भी लगाईं जायेगी . छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से गौपालक लगातार आर्थिक दृष्टि से मजबूत हो रहे वही गौवंश की देखभाल पूर्व की अपेक्षा बेहतर हो रही है .
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
