Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

स्वरोजगार के लिये मिलेगा भूखंड,करें आवेदन,महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना की जा रही

स्वरोजगार के लिये मिलेगा भूखंड,करें आवेदन,महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना की जा रही  स्वरोजगार के लिये मिलेगा भूखंड,करें आवेदन,महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना की जा रही
  • rounak group

दुर्ग/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप गोठान में महात्मा गांधी शहरी अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क ( UIPA) बनाया जा रहा है।महात्मा गांधी शहर अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना से परिवारों को आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी शहरी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क बनाये जाने से परिवारों को आजीविका के नये अवसर मिलेंगे।उन्होंने कहा स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलने से महिला स्व सहायता समूहों की आय का अतिरिक्त साधन बनेगा।जिससे अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क में स्थानीय आवश्यकता और बाजार की संभावनाओं के आधार पर विभिन्न् प्रकार के उद्यम स्थापित किये जाएंगे।शहर उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक हितग्राहियों को शासन की योजनाओें के तहत लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि गोकुल नगर पुलगांव वार्ड 55 गोठान में प्रारंभिक तौर पर उइप प्रस्तावित है। महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क ( uipa) नगर निगम द्वारा गोकुल नगर के समीप राज्य शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी UIPA योजना का शुभारंभ किया जा रहा है।इस इंडस्ट्रीयल पार्क में युवाओं के स्वरोजगार/स्टार्टअप गतिविधियों के लिए इच्छुक स्थानीय युवा,स्व सहायता समूहों को छोटे छोटे भूखंड उपलब्ध कराये जायेगा जिसमे सेवा सर्विस उद्योग स्थापित करने एवं संचालित किये जाने हेतु नगर पालिक निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में दिनाँक 10 जून 23 तक आवेदन कर सकते है।अधिक जानकारी के लिये नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध रुचि की अभियक्ति का अवलोकन और उपअभियंता भीमराव-मोबइल:-8827370856 से संपर्क भी कर सकते है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)