
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
देश में छत्तीसगढ़ मॉडल सफल, गुजरात मॉडल फेल : राजेन्द्र साहू
धर्म और जातपांत की राजनीति कर साम्प्रदायिक वैमनस्यता बढ़ाने कर रहे विवादास्पद बयानबाजी
दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने धर्मांतरण को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के विवादास्पद बयान पर सवालों की बौछार कर दी है। राजेंद्र ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की बातें करने वाले भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि 2014 के बाद से हुए चुनावों में कितने बार अपनी सरकार के कामकाज और विकास कार्यों का हिसाब लेकर जनता के बीच गए ? सच ये है कि हर बार चुनाव में भाजपा नेता धर्म और जातपांत का सहारा लेकर लोगों के मन में वैमनस्यता बढ़ाकर वोट लेने की राजनीति करते हैं। भाजपा नेता विकास की बातें कभी नहीं करते।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को उम्मीद थी कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 9 साल के कार्यकाल में रोजगार, महंगाई, कम करने जैसे विषयों पर बातें करेंगे। गिरिराज सिंह को बताना चाहिए था कि कितने को रोजगार दिलाया और महंगाई कितनी कम हुई। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों का कितना विकास किया ? केंद्रीय मंत्री को यह भी जानकारी देना था। 20 लाख करोड़ के पैकेज से छत्तीसगढ़ को क्या मिला और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों को क्या सौगात मिली ?
राजेंद्र ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट की जांच की बात कहना शोभा नहीं देता। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, रासायनिक खाद, कीटनाशक दवाईयों के दाम बढ़ाने की खुली छूट दी गई है। इसकी जांच क्यों नहीं होती। गौपालकों का गोबर खरीदकर उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर की जा रही है। गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाकर विक्रय से लाखों लोगों को रोजगार मिला है। इस अच्छे कार्य की जांच की बात की जा रही है।
गिरिराज सिंह को बताना चाहिए कि घोटालेबाज कंपनियों और देश से अरबों रुपए लेकर भागने वाले लोगों के खिलाफ जांच क्यों नहीं की गई। कार्रवाई क्यों नहीं की गई। किसानों और गौपालकों की संपन्नता और छत्तीसगढ़ के विकास को देखकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बौखला गए हैं। सच ये है कि छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है और गुजरात मॉडल फ्लाप हो चुका है। पूरे देश में किसान, मजदूर, आदिवासी, महिलाएं सहित सभी वर्ग के लोग पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ कर रहे हैं। इससे बौखलाकर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में आकर धर्म की राजनीति का खेल खेलने की कोशिश की है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा नेताओं की राजनीति को समझ चुके हैं। चुनाव में भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
