August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया बेलिंग मशीन का बटन दबाकर उदघाटन

    • rounak group

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज रायपुर नाका जीरो वेस्ट सेंटर में बेलिंग मशीन का बटन दबाकर मशीन का उद्घाटन किया गया । जीरो वेस्ट से आने वाले प्लास्टिक पॉलिथिन को छोटो साइज में कम्प्रेस कर सुरक्षित रखा जा सकेगा । इस मौके पर निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, सामान्य प्रशासन प्रभारी श्रीमती जयश्री जोशी, महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी सुश्री जमुना साहू, शिक्षा प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद विजयेन्द्र भारद्वाज, एवं नागरिकगण उपस्थित थे ।
    इस संबंध में महापौर श्री बाकलीवाल ने बताया कि नगर पालिक निगम दुर्ग के जीरो वेस्ट सेंटरों में डोर टू डोर एक एकत्र कर लाये जाने वाला कचरा सेंटरों में बिखरा पड़ा दिखाई देता है आम जनता द्वारा भी कचरा फैलने की शिकायत की जाती है। इसे देखते हुये नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा जीरो वेस्ट में आने वाले कचरों को व्यवस्थित रखने के लिए दो प्रकार की मशीन की खरीदी की गई। जिसमें एक कटका मशीन जिसकी लागत 1.80 लाख रु0 है, इस मशीन के माध्यम से डोर टू डोर से लाये जाने वाले प्लास्टिक, पॉलिथीन में लगे रेत, मिट्टी आदि की साफ-सफाई किया जावेगा। निगम के रायपुर नाका जीरो वेस्ट सेंअर, धमधा नाका जीरो वेस्ट, और बोरसी हाट बाजार जीरो वेस्ट सेंटर में कटका मशीन स्थापित किया गया है। जिसमें आज से कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
    उन्होनें बताया कटका मशीन से साफ होने वाले प्लास्टिक, पॉलिथीन को बेलिंग मशीन के माध्यम से छोटे साइज में कम्प्रेस कर बाक्स बनाकर सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होनें बताया रायपुर नाका स्थित जीरो वेस्ट सेंटर में आज बेलिंग मशीन का उद्घाटन किया गया है। इस प्रकार कटका और बलिंग मशीन के लग जाने से निगम के जीरो वेस्ट सेंटरों में डोर टू डोर से आने वाला कचरा बिखरा हुआ नहीं रहेगा। सभी कचरा व्यवस्थित हो जाएगा। उद्घाटन के दौरान निखिल खिचरिया, राजेन्द्र सराटे, श्रीमती किरण साहू, करण कारोसिया, के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थे ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision