Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

दुर्ग ब्रेकिंग :अरुण वोरा का टूटा वर्चस्व दुर्ग में कांग्रेस के दावेदारों की फौज.... Featured

  • rounak group

दुर्ग। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का आगाज हो चुका है भारतीय जनता पार्टी ने अपने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रत्याशी की सूची जारी करते ही प्रदेश कांग्रेस भी प्रत्याशियों के चयन में सक्रिय हो गई है मिली जानकारी के अनुसार 22 अगस्त तक दावेदारों को अपने आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष को देने होंगे । पिछले 6 विधानसभा चुनाव में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में दुर्ग की जनता सिर्फ भाजपा के प्रत्याशियों की और दावेदारों की चर्चा ही करती आ रही थी किंतु इस बार दुर्ग विधानसभा में आम जनता के बीच में चर्चा का विषय है कि अब दुर्ग से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा अभी तक दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव परिणाम जीत हो या हार कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में एक मेव अरुण वोरा ही होते थे और कोई दूसरा दावेदार सामने नहीं आता था । इसलिए कुछ दिनों से ऐसी चर्चा चल रही थी कि इस बहादुर विधानसभा क्षेत्र से अरुण वोरा के पुत्र संदीप वोरा चुनावी मैदान में उतरेंगे । परिवारवाद की राजनीति के कारण दूर विधानसभा क्षेत्र के कई नेता पार्षद चुनाव से आगे का सफर तय नहीं कर पाते थे किंतु अब दूर विधानसभा क्षेत्र में कई विधायक प्रत्याशी अपने दावेदारी को ब्लॉक अध्यक्ष के सामने रखने वाले हैं।

      ऐसी जानकारी मिल रही है कि दूर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के पुराने कांग्रेसी साथी और दुर्गा नगर निगम के सभापति राजेश यादव अपना दावेदारी पेश कर रहे हैं वही विधायक हो रहा की नीतियों के कट्टर आलोचक और स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता वरिष्ठ कांग्रेसी शहर के नामी व्यवसाई मदन जैन ने भी दावेदारी के लिए आवेदन ले लिया है वह भी जल्द ही आवेदन जमा करेंगे दूसरी ओर साहू समाज से पोषण साहू ने भी आवेदन ले लिया है ।

राजेन्द्र साहू , धीरज बाकलीवाल, आर एन वर्मा मजबूत दावेदार 

    वही ऐसी खबर भी मिल रही है कि गृह मंत्री के समर्थक वार्ड पार्षद ऋषभ जैन भी दावेदारी पेश करने वाले हैं शहर की जनता में आम चर्चा है कि शहर के ऐसे कांग्रेसी जिन्हें शहर की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता समर्पित भाव से अपना साथ दें और चुनावी रणनीति में उनके कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए आगे बढ़े ऐसे तीन कांग्रेसी नेता राजेंद्र साहू आरएन वर्मा और धीरज बाकलीवाल को भी अपनी दावेदारी पेश करनी चाहिए यह तीनों नेता आम जनों के बीच सर्वमान्य है और अपने सहज सरल स्वभाव के कारण आम जनता में इनकी अच्छी पैठ है वही राजनीतिक चर्चा भी है कि अब विधायक अरुण वोरा को प्रदेश की राजनीति से आगे बढ़ते हुए केंद्र की राजनीति की ओर रुख करना चाहिए एवं कांग्रेस पार्टी को उन्हें दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरना चाहिए ताकि कांग्रेस में भी कार्यकर्ताओं के राजनीतिक भविष्य का द्वार खुल सके।  अब देखना यह है कि पूर्व में अभी तक दुर्ग कांग्रेस में एकमात्र दावेदार होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के राजनीतिक उन्नति के द्वारा जो बंद थे वह खुलेंगे या फिर एक बार कांग्रेस पार्टी राजनीतिक उन्नति के यह द्वारा बंद कर देगी ।

22 अगस्त का दिन वह अंतिम दिन है जब कांग्रेस के दावेदारों की सूची जमा होनी है तब तक दुर्ग में चर्चा का विषय यह रहेगा की कौन-कौन दावेदार सामने आकर अपने दावेदारी पेश करते हैं और कौन-कौन दावेदार विधायक वोरा के समर्थन में अपने दावेदारी को वापस लेते हैं ।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)