Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

पी17 ए प्रोजेक्ट के युद्धपोतों के लिए सेल ने की स्टील की आपूर्ति

पी17 ए प्रोजेक्ट के युद्धपोतों के लिए सेल ने की स्टील की आपूर्ति पी17 ए प्रोजेक्ट के युद्धपोतों के लिए सेल ने की स्टील की आपूर्ति
  • rounak group

भिलाई / शौर्यपथ / स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल, भारत के सबसे बड़े इस्पात उत्पादकों में से एक ने एक बार फिर भारत की रक्षा क्षमताओं में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए भारतीय नौसेना की स्वदेशी पी17ए परियोजना के तहत सातवें फ्रिगेट जहाज के निर्माण के लिए लगभग 4000 टन की विशेष स्टील प्लेटों की पूरी मात्रा की आपूर्ति की है। इस सातवें फ्रिगेट जहाज का लॉन्च, मैसर्स मझगांव डॉक लिमिटेड द्वारा निर्मित चौथा युद्धपोत, 01 सितंबर को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा किया जाना है। यह लॉन्च देश की समुद्री सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। सेल पी17ए युद्धपोतों के विकास में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में उभरा है, जो भारत के रक्षा स्वदेशीकरण को आगे बढ़ाने में कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस युद्धपोत में स्टील की आपूर्ति करने के अलावा भी सेल की भूमिका रही है; कंपनी ने हाल ही में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, द्वारा लॉन्च किए गए विंध्यगिरि नामक छठे युद्धपोत के निर्माण के लिए भी समान मात्रा में विशेष स्टील की
आपूर्ति की थी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)