
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ मतदान कर दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए युवाओं के अलावा महिलाओं, पुरुषों व बुजूर्गों ने भी खासा उत्साह दिखाया। बुजूर्ग वर्ग अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ मतदान करने मतदान स्थल पहुंचे थे। उन्होनें मतदान कर अपनी जिंदादिली का परिचय दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने मतदान केन्द्र में सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र की ताकत को प्रदर्शित किया। आदर्श कन्या तिलक स्कूल दुर्ग में एक 80 वर्षीय बीमार बुजूर्ग महिला ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया और अपने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। गयानगर स्थित गयाबाई प्राथमिक पाठशाला में मतदान के लिए सैकड़ों की संख्या में मतदाता उमड़े। जिससे मतदान केन्द्र परिसर मतदाताओं से खचाखच भरा रहा। बावजूद मतदाताओं का मतदान के लिए उत्साह कम नहीं हुआ और वे कतारों में मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मतदाताओं की भारी भीड़ से सड़क पर बार-बार बनते रही चक्काजाम की स्थिति इसी प्रकार गंजपारा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल में मतदान के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ जुटी। जिससे सड़क पर बार-बार चक्काजाम की स्थिति बनते रही। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा,लेकिन मतदाता मतदान करने के बाद ही वापस घर लौटे। इसके अलावा बोरसी, पोटिया, पटरीपार व अन्य क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
