
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग/ शौर्यपथ / आगामी 4 सितंबर बुधवार को मालवीय नगर स्थित खालसा स्कूल में पूर्वान्ह 11 बजे तीज मिलन उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू समस्त कांग्रेस पार्षद छाया पार्षद व शहर कांग्रेस महिला कांग्रेस के संगठन के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप से पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे,ताम्रध्वज साहू श्रीमती अनिला भेडिया व छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉरपोरेशन के पूर्व चेयर मेन अरुण वोरा मौजूद रहेगें।
समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल मिलाई-3 चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे,भिलाई महापौर नीरज पाल,रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा,पूर्व महापौर आर एन वर्मा,प्रदेश कांग्रेस के महा मंत्री राजेन्द्र साहू,अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक क्षितिज चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर व मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद शामिल होंगे.
निगम महापौर धीरज बाकलीवाल सभापति राजेश यादव ने कहा कि हरितालिका तीज राज्य की महिलाओ और बहनो का सबसे बड़ा त्यौहार है। महिलाओं के सम्मान व उत्साह को बढ़ाने के लिए हो तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उस आयोजन में तीज क्वीन, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रस्सा खींच प्रतियोगिता गोली चम्मच प्रतियोगिता सहित अन्य विविध कार्यक्रम होंगें। इस समारोह में दूर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र की सभी महिलाओं व बहनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है।
श्री बाकलीवाल व श्री यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाए एवं बहने नारीशक्ति के रूप में देवी स्वरूप पूज्यनीय है। उनके सम्मान के लिए कांग्रेस द्वारा यह गौरवशाली आयोजन किया जा रहा है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
