August 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    निकाय चुनाव हेतु ईवीएम का वार्डों प्रदर्शन,लोगो मे दिखा उत्साह.

    • doing of business

    नागरिको ने कहा हम उत्साह के साथ वोट देने 11 फरवरी को अवश्य जाएंगे:
    दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम चुनाव में इस बार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।ईवीएम को लेकर मतदाताओं के मन में तमाम जिज्ञासाओं को शांत करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की ओर से शहर क्षेत्र के हर वार्ड में प्रतिदिन,आज शहर क्षेत्र के 4 वार्डो में शिविर लगाकर मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम के विभिन्न हिस्सों और उनके कार्यों का विस्तार से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि कैसे मशीन से चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाता है।मास्टर ट्रेनर ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके।इस दौरान लोगो ने ईवीएम मशीन को जाना. स्थानीय निवासी ललित पटेल ने कहा कि ईवीएम मशीन से वोट देने की प्रक्रिया की जानकारी मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया।साधना ढीमर ने कहा कि  ईवीएम मशीन से वोट देना आसान है और समय भी कम लगेगा.वही प्रमिला यादव ने बताया कि हम सभी बहुत खुश है कि चुनावी त्योहार है,हम बहुत उत्साह के साथ वोट देने 11 फरवरी को अवश्य जाएंगे।इसी  क्रम में 5 फरवरी को वार्ड 57 उरला,वार्ड 17 औधोगिक नगर, वार्ड 21 तितुरडीह वार्ड 27 पोलसायपारा, वार्ड 9 स्वामी विवेकानंद वार्ड,वार्ड 4 मठ पारा,वार्ड 36 गंज पारा,वार्ड 29 अस्पताल वार्ड,वार्ड 40 सुराना कालेज,वार्ड 45 पद्मनाभपुर,वार्ड   50 बोरसी भाठा,वार्ड 55 पुलगांव के अलावा 6 फरवरी को वार्ड 2 राजीव नगर, वार्ड 33 चण्डी मंदिर,वार्ड 31 लंगुरवीर मंदिर,वार्ड 41 केलाबाड़ी,वार्ड 46 पद्मनाभपुर, वार्ड 51 बोरसी बस्ती,वार्ड 19 शहीद भगत सिंह,वार्ड 58 उरला,वार्ड 18 औद्योगिक नगर, वार्ड 23 दीपक नगर, वार्ड 13 मोहन नगर के अलावा वार्ड 7 किल्ला मंदिर वार्ड में प्रातः 10बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision