August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निगम महिला कर्मचारियों का किया सम्मान

    • doing of business

    शक्ति, समृद्धि और समर्पण का प्रतीक है 'नारी"
    महिलाएं दुर्ग शहर को विकसित बनाने मजबूती के साथ संकल्प लेकर कार्य करें – महापौर
    दुर्ग/शौर्यपथ /आज नगर पालिक निगम विवेकानंद सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी श्रीमती रजनी बघेल,अध्यक्षता महापौर श्रीमती अलका बाघमार, विशिष्ट अतिथि श्रीमती गौरी कौशिक ने कार्यक्रम का शैल चित्र माँ सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतरी में माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया किया।कार्यक्रम में मनीष मेहदी ग्रुप द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने मुख्य अतिथि व सभी विशिष्ट अतिथियो को समी का पौधा देकर सम्मान किया।शहर महापौर के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाली महिलाओं का महिला दिवस के अवसर पर समी का पौधा उपहार स्वरूप देकर सम्मान किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान निगम एवं शहरी आजीविका मिशन महिला कर्मचारियों का समाजसेवी श्रीमती रजनी बघेल,महापौर श्रीमती अलका बाघमार, समाज सेवी श्रीमती गौरी कौशिक ने बारी बारी महिलाओं के पास जाकर कर्मचारी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित कर महिला दिवस की हार्दिक बधाईयां दी।कार्यक्रम में शहरी आजीविका मिशन द्वारा जागरूक हेतु आयुष्मान भारत व स्वच्छता को लेकर बेहतर नाटक प्रदर्शन किया।
    महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकारी/ कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के अवसर पर नगर निगम द्वारस शहर क्षेत्र के 22 महिला पार्षदो को उपहार देकर सम्मान किया गया।
    महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम की सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारी दुर्ग शहर को सुन्दर, सुव्यवस्थित,विकसित बनाने मजबूती के साथ संकल्प लेकर कार्य करें।महापौर श्रीमती अलका बाघमर ने कहा हौसलों को उड़ान देना है तो बेटियों को करें शिक्षित।उन्होंने कहा महिला दिवस पर देश की महिलाओं को संदेश देते हुए एक नारी अगर कुछ ठान ले तो उसे पूरा करके ही दम लेती है। चाहे परिस्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों ना हो।
    समाज सेवी श्रीमती रजनी बघेल ने कहा शक्ति, समृद्धि और समर्पण का प्रतीक है 'नारी।पूरे विश्व में आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में नारी को बहुत महत्व दिया जाता है।समाज सेवी श्रीमती गौरी कौशिक ने कहा महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए 8 मार्च को संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक क्षेत्रो में महिलाओ की भूमिकाएं बिना महिलाओं के योगदान के कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता।कार्यक्रम में एडिशनल एस.पी. ऋचा मिश्रा,डॉ. हंसा शुक्ला डॉ सावंत, डॉ मानशी गुलाटी,पूजा जैन,पायल जैन एवं श्रीमती संचेती ने अतिथि के रूप में संबोधित किया।इस दौरान महिला पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन श्रीमती ललिता ठाकुर श्रीमती  सुरुचि उमरे,श्रीमती रंजीता प्रमोद पाटिल, श्रीमती सावित्री देवी दमाहे, श्रीमती विद्यावती सिंह, श्रीमती पायल अनुप पाटिल,श्रीमती मनीषा सोनी, श्रीमती ममता ओमकार सेन, श्रीमती बबीता गुड्डू यादव, श्रीमती हर्षिका संभव जैन,श्रीमती शशि बाई साहू श्रीमती प्रतिभा सुरेश गुप्ता,श्रीमती सरिता विनोद चंद्राकर श्रीमती रुबीना हमीद खोखर,श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर,श्रीमती रेखा बंजारे, श्रीमती सविता साहू,श्रीमती हिरौदी चंदानिया,श्रीमती रेशम सोनकर,श्रीमती नीरा खिचरिया के अलावा गायत्री वर्मा,जयश्री राजपूत,बानी सोनी, मौजूद रही
    कार्यक्रम में नोडल अधिकारी व उपायुक्त मोहन्द्र साहू कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,कार्यक्रम का मंच संचालन ममता धुर्वे,प्राची ठक्कर एवं सहायक अभियंता गिरीश दीवान ने किया ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision